Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BIG STATEMENT : आरक्षण मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप .. BJP के 2 मुहँ

CG BIG STATEMENT: Chief Minister Bhupesh Baghel made a big allegation on BJP regarding reservation issue .. 2 faces of BJP

राययपुर। आरक्षण मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। महासमुंद जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, राज्यपाल के विधिक सलाहकार गलत सलाह दे रहे हैं। राज्यपाल ने कहा था मैं तुरंत हस्ताक्षर करूंगी। आरक्षण एक वर्ग के लिए नहीं होता सभी नियम सभी वर्गों के लिए होते हैं।

मुख्यमंत्री न 10 सवालों को लेकर भी नाराजगी जताई, उन्होंने कहा कि विधानसभा से पारित होने के बाद विभागों से जानकारी नहीं ली जाती, विधानसभा से बड़ा हो गया क्या विभाग? सीएम भूपेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राजभवन में खेल हो रहा है। ये ठीक नहीं पहले कुछ और स्टैंड था अब वह स्टैंड बदलता जा रहा है।

आरक्षण केवल आदिवासियों के लिए नहीं है। उनके साथ-साथ पिछड़े वर्ग और अनुसूचित जाति और ईडब्ल्यूएस के लिए भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा कार्रवाई चलती है तो राजभवन पूरी कार्रवाई सुनता है वहां स्पीकर लगा रहता है। विधानसभा के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं जो प्रदेश के हित में नहीं है। ईडब्ल्यूएस में 10 प्रतिशत देने से सुप्रीमकोर्ट की गाइडलाइंस वैसे ही 50ः से ऊपर हो गया। राज्य सरकार पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत दे रहे तो गलत क्या है।

भाजपा के दो मुंह है : सीएम भूपेश

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आरक्षण का लाभ मिले ये सब चाहते है तो गलत क्या है। भाजपा ने समर्थन किया है और अब क्या कर रहे है उनके एक मुंह नहीं है दो मुंह है। विधानसभा से पारित होने से बाद किसी विभाग से अनुमति की जरूरत नहीं होती। भाजपा की तरफ से पूरा खेल हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा से बस्तर तक राज्यपाल घूमी है, वहां पिछड़े वर्ग की स्थिति क्या है? ये उन्हें नहीं पता है क्या? मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पिछड़े वर्ग के स्तर को सुधारने की कोशिश की जा रही है, तो उसमें गलत क्या है?

holi-advt01
advt02-march2025
advt-march2025
Share This: