CG BIG NEWS : डोंगरगढ़ जाने वाले पैदल यात्रियों के बैग में लगाई जा रही रेडियम पट्टी, सुविधा व सुरक्षा का विशेष ध्यान

CG BIG NEWS: Radium strip being put in the bags of pedestrians going to Dongargarh, special attention for convenience and security
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए जाने वाले पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा की विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उनकी सेवा के लिए जगह-जगह पंडाल लगाए गए हैं। वहीं दुर्ग पुलिस ने उनका मार्ग परिवर्तित करके यात्रा को और आसान बनाया है। रात के समय पदयात्रियों के साथ कोई अनहोनी न हो इसके लिए उनके बैग में रेडियम की पट्टी भी लगाई जा रही है।
ट्रैफिक एएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पदयात्रियों के पीठ पर व बैग में रेडियम लगाया जा रहा है। इससे रात के समय वाहन चालकों को पदयात्री आसानी से दिखाई दे सकेंगे। इससे किसी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सकेगा। भिलाई में बन रहे फ्लाई ओवर ब्रिज के चलते यात्रियों को चलने में परेशानी न हो इसके लिए उनके मार्ग को परिवर्तित करके टाउनशिप से गुजारा जा रहा है।
यातायात पुलिस ने पदयात्रियों से की अपील –
पदयात्री अपने पीठ पर या बैग में रेडियम स्टीकर लगाकर चलें।
रेडियम पट्टी न लगाएं तो उसकी जगह रिफ्लेक्टिव कपड़े पहने। डार्क कलर का कपडा ना पहनें। इससे वाहन चालक को आप आसानी से दिखाई दे सकेंगे।
सड़क के एकदम किनारे बांई ओर चले। वाहन चलने वाली सडक पर ना चलें।
देर रात यात्रा शुरू करने से बचें।
जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित पदयात्रा मार्ग पर ही चलें।
पदयात्रा के दौरान सड़क पर विश्राम ना करें। ऐसा करने से गंभीर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
सचेत एवं चौकन्ना होकर पदयात्रा करें। दुर्ग पुलिस द्वारा इस तरह किया गया मार्ग परिवर्तित
वाहन से दर्शन के लिए जाने वालों से अपील –
देर रात यात्रा करने के बचें।
अधूरी नींद (अनिंद्रता) में वाहन ना चलाएं।
वाहन में क्षमता से अधिक सवारी ना बैठायें।
शराब एवं किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन ना चलाएं।
सड़क पर वाहन पार्क ना करें।
रात के समय वाहन लोबीम (डिपर) पर चलाएं।
पदयात्री थके होने के कारण कई बार असुरक्षित हो जाते है अतः आप सतर्कतापूर्वक वाहन चलाएं।