CG BIG NEWS : सामुदायिक भवन पर पूर्व मंत्री की पत्नी का अवैध कब्जा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS: Illegal occupation of community building by former minister’s wife

रायपुर। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही पूर्व सरकार में मंत्री रहे लोगों पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। लेकिन इस बार पूर्व मंत्री के परिवार के सदस्य पर बहुत ज्यादा गंभीर आरोप लगे है। इस मामले के सामने आने के बाद हार तरफ चर्चा शुरू हो गई है।

रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा में पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया की पत्नी पर बड़ा आरोप लगा है। दस्तावेजों के साथ नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने आरोप लगाया की सामुदायिक भवन में शकुन डहरिया ने राजश्री सदभावना समिति के नाम से अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।

इसके बाद सदन गरमा गया। मीनल ने बताया की निगम और स्मार्ट सिटी से भवन पर 1 करोड़ रुपए खर्च कर दिया गया, जबकि खुद कांग्रेस के मेयर इन काउंसिल के सदस्य कह रहे हैं की भवन किसी को आबंटित नहीं है और इस पर कब्जा है। महापौर एजाज ढेबर भी आरोप सही होने पर अधिकारी को बर्खास्त करने की बात कह रहे हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related