Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BIG NEWS : छुट्टी पर आया था घर, CISF के जवान की संदिग्ध रूप से मौत

CG BIG NEWS: CISF jawan died suspiciously when he came home on leave

कोंडागांव। कोंडागांव जिले के बनियागांव में एक CISF के जवान की संदिग्ध रूप से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान दिल्ली मेट्रो में CISF के पद पर पदस्थ था। जवान छुट्टी में घर बनियागांव आया हुआ था। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जालम सिंह नेताम (35) पिता संपत सिंह नेताम मूल रूप से बनियागांव का रहने वाला था और वर्तमान में दिल्ली मेट्रो में CISF जवान के पद पर पदस्थ था। मृत जवान जालम सिंह 60 दिनों के अवकाश में अपने घर बनियागांव आया हुआ था। अपने घर में पानी डाल रहा था। इसी दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गया।

परिजनों ने जालम सिंह को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

Share This: