CG BIG NEWS : रंग दिखा रहे भूपेश सरकार के झारखंड से रिश्ते, कोरबा गोलीकांड बड़ा उदाहरण, देखें भाजपा प्रवक्ता का VIDEO

Bhupesh Sarkar’s relationship with Jharkhand showing colours, Korba firing is a big example, see VIDEO of BJP spokesperson
रायपुर। झारखंड के कोल माफिया गैंग के गुर्गो ने कोरबा के ट्रांसपोर्टर के दफ्तर में दिनदहाड़े गोली मारकर धमकी भरा पर्चा फेंककर फरार हो गये हैं। झारखंड में कोल ट्रांसपोर्ट के काम में रंगदारी को लेकर ये धमकी दिये जाने की बात सामने आ रही हैं। घटना में गोली दफ्तर के सामने लगे शीशे को भेदते हुए पार हो गयी है। वही पर्चा में अमन साहू गैंग ने सेटलमेंट नही करने पर जान से हाथ धोने की धमकी दी है। उधर घटना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।
भाजपा का आरोप, देखें वीडियो –
वही, इस मामले को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जोरदार हमला किया हैं। भाजपा प्रवक्ता दीपक महासके ने कहा कि अंतर राज्य अपराधी के गोलीबारी कांड निंदनीय हैं। भूपेश सरकार के झारखंड के रिश्ते अब रंग दिखाने लगे हैं। संगठित गैंगस्टर छत्तीसगढ़ में अपना व्यापार बढ़ा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला –
कोरबा में हुआ ये गोलीकांड कोतवाली थाना के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सुशील सिंघल का आर.के.टी.सी. के ट्रांसपोर्टर नगर स्थित आफिस में ये घटना कल शाम के वक्त हुई, जिसमें बाइक सवार 2 शख्स आफिस के पास पहुंचने के बाद एकाएक पिस्टल से कार्यायल पर सीधे फायरिंग करने के बाद मौके पर पर्चा फेंककर बड़े ही आराम से फरार हो गये। उधर भीड़ भाड़ वाले इलाके में हुए इस गोलीकांड की घटना के बाद हड़कंप मच गया।
आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके से दफ्तर के कर्मचारियों ने एक पर्चा पाया, जिसे पुलिस को सौंपा गया हैं। पर्चा झारखंड के अमन साहू गैंग की तरफ से RKTC के संचालक के नाम लिखा गया हैं। पर्चा में झारखंड के आम्रपाली से शिवपुर साईडिंग तक कोयला परिवहन के काम को लेकर धमकी दी गई हैं।
क्या लिखा है पर्चें में –
पर्चा में अमन साहू गैंग ने लिखा हैं……”सुशील सिंघल और अमर अग्रवाल समेत जितने भी कोयला माफिया जो रायपुर या झारखंड के बाहर से बैठ कर कोयला का साम्राज्य चला रहे हो कान का पर्दा खोल लो। आम्रपाली से शिवपुर साईडिंग का मैनेज नही करने का परिणाम हैं, ये अंतिम चेतावनी है। अमन साहू गैंग को नजर अंदाज करने का परिणााम मौत है। झारखंड मे काम करना हैं तो मयंक सिंह (अमन साहू गैंग) से मैनेज करके सेटलमेंट करें तभी काम स्टार्ट करे।“
कोरबा सीएसपी योगेश साहू ने बताया –
कोरबा सीएसपी योगेश साहू ने बताया कि आरकेटीसी कंपनी झारखंड में कोयला परिवहन का काम कर रही हैं। इससे 8 महीने पहले भी इस गिरोह ने झारखंड के आफिस में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने नाकेबंदी कर गोली चलाने वाले बाइक सवारों की पतासाजी कर रही हैं।
वही छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ हैं जब झारखंड गैंग के गुर्गे रंगदारी वसूली के लिए किसी दफ्तर में गोली चलाकर धमकी देकर फरार हो गये हों। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटना की जांच कर रही हैं।