CG BIG BREAKING : नया मुख्य सचिव अगले हफ्ते रायपुर में ! इस IAS का नाम फाइनल …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG BREAKING: New Chief Secretary in Raipur next week! Name of this IAS finalized…

रायपुर, 14 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ को जल्द ही नया मुख्य सचिव मिलने जा रहा है। 1994 बैच के आईएएस अधिकारी विकास शील के नाम पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में मनीला में पदस्थ विकास शील को रिलीव कर दिया गया है और वे अगले हफ्ते रायपुर लौट सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, रायपुर लौटने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ का 12वां मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। विकास शील को प्रशासनिक कार्यों में दक्ष और सख्त निर्णय लेने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

मुख्य सचिव के पद को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच उनके नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से राज्य सरकार को प्रशासनिक मजबूती मिलेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related