CG ACCIDENT : बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनभर से अधिक घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT: Bus full of wedding guests lost control and overturned, more than a dozen injured

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा इलाके में बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 से 12 बराती घायल हो गए हैं। हादसे में घायल हुए बरातियों को रायपुर के आंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती किया गया है।

यह सड़क हादसा धरसीवां थाना क्षेत्र के सिलतरा इलाके में हुई है। जानकारी के अनुसार देर रात 3 बजे बिलासपुर हाईवे से एक बरातियों से भरी बस गुजर रही थी। इसी दौरान बस के चालक ने रफ्तार तेज होने की वजह से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही धरसीवां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायलों को फौरन एंबुलेंस से आंबेडकर अस्‍पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है। डाक्‍टरों के अनुसार घायलों की हालत सामान्‍य है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related