Cement Price Hike : आम जनता को बड़ा झटका, सीमेंट के रेट में हुई बढ़ोतरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Cement Price Hike :रायपुर। छत्तीसगढ़ में मकान बनवाने की सोच रहे लोगों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में एक बार फिर सीमेंट बनाने कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं। अल्ट्राटेक समेत कई कंपनियों ने 11 दिनों में सीमेंट के दाम 50 रुपए बढ़ा दिए हैं। ऐसे में अब ग्राहकों को एक बोरी सीमेंट 340 से 350 रुपए तक देने पड़ रहे हैं। जनवरी से पहले यह कीमत 280 से 290 रुपए प्रति बोरी थी। इधर, कीमत बढ़ने से कंस्ट्रक्शन का काम प्रभावित हो सकता है।

Cement Price Hike :बता दें कि बरसात खत्म होने के बाद अधिकतर कंट्रक्शन के काम शुरु किए जाते हैं। ग्रामीण इलाके के रहवासी भी बड़ी संख्या में घरों का निर्माण करते हैं। शायद यही वजह हो सकती है कि सीमेंट बनाने वाली कंपनियां इसके दाम में बढ़ोतरी कर रही है। चूंकि सीमेंट की कीमतों पर कंट्रोल करने के लिए सरकार के पास कोई नियंत्रण ही नहीं होता है। फैक्ट्री वाले कोई न कोई बहाना कर कीमत बढ़ा देते हैं। मिली जानकारी के अनुसार अल्ट्राटेक समेत कई कंपनियों ने 11 दिनों में सीमेंट के दाम 50 रुपए बढ़ा दिए हैं। ऐसे में अब ग्राहकों को एक बोरी सीमेंट 340 से 350 रुपए तक देने पड़ रहे हैं। सीमेंट सप्लायरों का कहना है कि अब बड़ा स्टॉक रखने में भी परेशानी हो रही है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related