ओवरटेक के चक्कर में हाइवा से भिड़ी कार; महासमुंद में 5 लोग जख्मी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

महासमुंद। जिले के पटेवा थाना क्षेत्र के चिरको पड़ाव के पास कार ओवरटेक करने के चक्कर में हाइवा से टकरा गई। जिससे पीछे चल रही दूसरी कार भी टकराकर सड़क से दूर जा पलटी। इस हादसे में दोनों कार में महिला-पुरुष और बच्चे सवार थे। जिसमें से 5 लोगों को चोटें आई है।

जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे-53 पर रविवार सुबह साढ़े 8 बजे ओडिशा से रायपुर की ओर जा रही कार क्रमांक OD 17 J 2084 चिरको पड़ाव के पास ओवरटेक करते समय सामने से आ रही हाइवा से जा टकराई। इसके ठीक पीछे चल रही दुर्ग पासिंग कार क्रमांक CG -07 CM 6844 भी कार से टकरा गई।

जगन्नाथ पुरी से दर्शन कर लौट रहे थे

इसमें सवार लोग जगन्नाथ पुरी से दर्शन कर दुर्ग (भिलाई) लौट रहे थे। हादसे में लवकुश यादव (22 वर्ष), संतोष यादव (23 वर्ष), धीरज यादव (25 वर्ष) निवासी भिलाई, बापूनी रावत (22 वर्ष) और घश्याम साहू (63 वर्ष) निवासी ओडिशा को गंभीर चोट आई है।

घायलों का स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 की टीम ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। जहां इनका इलाज जारी है। ​​​​​​​पटेवा थाना प्रभारी शशांक पुराणिक ने बताया कि, हादसे के बाद ड्राइवर हाइवा लेकर भाग गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CJP PROTEST: प्रदर्शन के कारण मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द! 

CJP PROTEST: Mail-Express trains cancelled due to protests!       CJP PROTEST:...

CG NEWS: 4 विकासखंड टीबी मुक्त घोषित! 

CG News: 4 development blocks declared TB-free!     रायपुर, 09 अक्टूबर...