Trending Nowशहर एवं राज्य

By-Election Results 2022 : खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त लगातार जारी, 12000 हजार वोटों से आगे निकली यशोदा वर्मा

By-Election Results 2022 : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह से जारी है। इस सीट पर 12 अप्रैल को उपचुनाव हुआ था। राजनांदगांव जिले में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में शनिवार सुबह आठ बजे से खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में पड़े मतों की गिनती शुरू हो गई।

बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा शुरू से बढ़त बनाए हुए हैं। 11वें राउंड में 11903 वोटों से आगे निकल गई हैं। मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ लगी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता CM भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। वहीं कांग्रेसियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेसी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे हैं। BJP प्रत्याशी कोमल सिंह जंघेल अभी भी दूसरे नंबर पर हैं।बता दें कि जिले के बीज निगम परिसर स्थित हॉल में मतगणना हो रही है। हॉल में कुल 14 टेबल लगाए गए, जिन पर तीन-तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना के कुल 21 राउंड होंगे। बता दें कि उपचुनाव में 77.84% मतदान हुआ है।खैरागढ़ में जब से उपचुनाव का ऐलान हुआ। तब से सियासी संग्राम पूरे जोरों पर रहा। आज इस संग्राम के नतीजे की बारी है। आज खैरागढ़ के रण का रिजल्ट आने वाला है। आज तय हो जाएगा कि किस सियासी दल की मेहनत रंग लाई है, और किसे हार मिली है, ये भी कहें तो गलत नहीं होगा कि आज मिशन 2023 के ट्रेलर का नतीजा आएगा। नतीजे से ये भी जानने को मिलेगा कि पिछली बार सत्ता परिवर्तन के बाद इस बार जनता के मन में क्या है। दोपहर बाद पता चल जाएगा।

Share This: