Trending Nowराजनीतिशहर एवं राज्य

BREAKING : बृजमोहन अग्रवाल का कड़ा हमला, राहुल गांधी पर झूठे आरोप लगाने का आरोप

BREAKING: Strong attack by Brijmohan Aggarwal, accusing Rahul Gandhi of making false allegations.

रायपुर. भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और पार्टी के अन्य सांसदों ने आज संसद परिसर में गांधी जी की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी द्वारा गृह मंत्री अमित शाह पर लगाए जा रहे झूठे आरोपों, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान और भाजपा सांसदों को धक्का देकर चोटिल करने के खिलाफ विरोध जताया।

इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे लोग, जिन्होंने आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की, आज लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की बात कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की दोहरी मानसिकता को निंदनीय बताते हुए कहा कि भाजपा किसी भी तरह के झूठे आरोप और संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। उनका संघर्ष देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संविधान की गरिमा को बनाए रखने के लिए है।

 

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: