Trending Nowशहर एवं राज्य

BREAKING NEWS : कोटा में बिलासपुर की छात्रा की हत्या, कुछ घंटों में पकड़ा गया हत्यारा, आरोपी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

The murder of a student of Bilaspur in Kota, the killer was caught in a few hours, the accused made shocking revelations

रायपुर। राजस्थान के कोटा में हुए बिलासपुर की छात्रा की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लड़की से पबजी गेम के जरिए हुई थी। ऑनलाइन गेम खेलते खेलते दोनों नजदीक आये और फिर इंस्टाग्राम में चैटिंग करने लगे। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो दोनों ने कोटा में मिलने का प्लान बनाया। दोनों जब पहली बार मिले तभी आरोपी को पता चला की लड़की किसी और दूसरे लड़के से बात करती है। इसके बाद लड़के से उसकी हत्या कर दी।

आरोपी की पहचान गुजरात के गांधीनगर निवासी किशन ठाकोर के रूप में हुई है। गुरुवार की सुबह कोटा पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए गुजरात के लिए रवाना हो गई थी। शाम को पुलिस ने गांधीनगर से उसे हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक लड़के ने बताया कि दोनों की मुलाकात पबजी गेम के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में मोबाइल में बात करने लगे। लड़की पढ़ने के लिए कोटा जाने वाली है इसकी जानकारी युवक को थी। इसके बाद दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। इसके बाद दोनों मिले। आरोपी ने बताया कि कोटा पहुंचने के बाद उसने घूमने की योजना बनाई थी, इसलिए स्कूटी किराए पर ली थी। दोनों बातचीत करते कोटा से 35 किलोमीटर दूर बोराबास जंगल की ओर गए थे। तभी लड़की के फ़ोन में किसी दूसरे लड़के का कॉल आया। ये बात आरोपी को नागवार गुजरी। बस इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि और उसने पत्थर से कुचलकर लड़की की हत्या कर दी और उसकी लाश को जंगल में फेंककर वह फरार हो गया।

हालांकि आरोपी बार बार अपना बयान बदल रहा है। अभी तक वह हत्या के कारणों का स्पष्ट वजह नहीं बता पाया है। पुलिस आरोपी से अभी और डिटेल में पूछताछ कर रही है।

 

Share This: