BREAKING NEWS: महाकुंभ शुरुआत से पहले उत्तर प्रदेश में आया HMPV वायरस का पहला केस, 60 साल की महिला पोजिटिव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING NEWS: लखनऊ. उत्तर प्रदेश में HMPV वायरस (Human Metapneumovirus) का पहला केस सामने आया है. राजधानी लखनऊ में 60 साल की महिला पोजिटिव पाई गई है. महिला को KGMU में भर्ती कराया गया है. मामले की पुष्टि होने के बाद बुधवार को ही महिला को भर्ती करा दिया गया था. जानकारी के मुताबिक महिला बुखार से पीड़ित थी. उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बलरामपुर अस्पताल रेफर किया था. खबर लिखे जाने तक महिला की ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई.

देश में अब तक 9 मामले आ चुके हैं सामने

BREAKING NEWS: बता दें कि चीन में कोहराम मचा रहा HMPV यानी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (Human Metapneumovirus) के मामले भारत में भी लगातार बढ़ रहे हैं. बेंगलुरु और गुजरात के बाद अब HMPV वायरस की महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी एंट्री हो गई है. नागपुर में दो बच्चों की HMPV टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. निजी अस्पताल में 7 साल के बच्चे और 14 साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इन दोनों बच्चों को खांसी और बुखार था. इन दो नये केस के साथ ही 7 जनवरी तक देश में इस वायरस के 7 लोग मरीज मिल चुके हैं. इसके बाद 8 जनवरी को नागपुर में ही दो और केस सामने आए. जिसके बाद ये संख्या 9 हो गई है.

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related