शहर एवं राज्य

BREAKING NEWS : बीरगांव नगर निगम का बिगड़ा समीकरण, किसी को नहीं मिला पूर्ण बहुमत, तुरुप का पत्ता साबित होंगे निर्दलीय

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीरगांव नगर निगम की मतगणना पूरी हो चुकी है, परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। 40 वार्डों वाले इस नगर पालिका निगम में कांग्रेस ने शानदार तरीके से मत—प्रतिशत को अपने पक्ष में लाया है, इसके बावजूद जादुई आंकड़े से कांग्रेस 2 कदम पीछे ही रह गई है। इस 40 वार्ड वाले नगर निगम में पूर्ण बहुमत के लिए 21 सीटों की आवश्यकता थी, जबकि कांग्रेस 19 सीटों पर जीत हासिल कर पाई है।

दूसरी तरफ भाजपा की बात करें तो उनके खाते में केवल 10 सीट ही आए हैं, जबकि अन्य के खाते में 11 सीटें चली गईं हैं। इसमें 5 सीट जनता कांग्रेस के खाते में गई है। ऐसे में अब समीकरण को देखा जाए तो भाजपा यदि जनता कांग्रेस सहित अन्य के साथ गठबंधन करती है, तो पूर्ण बहुमत का आंकड़ा प्राप्त हो जाएगा।

दूसरी तरफ कांग्रेस की बात की जाए तो उनके पास 19 सीटें हैं, ऐसे में कांग्रेस को केवल 2 ही सीटों की आवश्यकता है। बता दें कि कुल 40 में से 6 सीट निर्दलियों के पास है, ऐसे में 2 सीटों के लिए कांग्रेस को निर्दलियों को साथ लेना होगा, जो आसान माना जा सकता है।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: