BREAKING : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भाजपा में शामिल, लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका

BREAKING: National Secretary of Congress joins BJP, once again a big blow to Congress before Lok Sabha elections.
लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कानपुर से 3 बार के विधायक अजय कपूर ने बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, बिहार के सह प्रभारी भी थे। अजय कपूर के भाजपा में जाने के बाद से कानपुर के कांग्रेस नेताओं को बड़ा झटका लगा है। अजय कपूर, यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के रिश्तेदार भी हैं।
सपा गठबंधन के बाद कानपुर की लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आ गई थी। ऐसे में माना जा रहा था कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में कानपुर सीट से अजय कपूर को टिकट देगी। प्रदेश स्तरीय चुनाव संचालन समिति की बैठक में भेजे गए दावेदारों के पैनल में उनका नाम सबसे ऊपर था। हालांकि इससे पहले ही कांग्रेस के साथ खेल हो गया और नाम की घोषणा होने से पहले ही अजय कपूर ने भाजपा का दामन थामन लिया। वह, यूपी विधानसभा के अध्यक्ष और भाजपा के दिग्गज नेता सतीश महाना के रिश्तेदार भी हैं। बता दें कि अजय कपूर के दो भाई भारतीय चेस फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कपूर और बिजनेसमैन विजय कपूर और पहले ही भाजपा में शामिल हो गए थे।
कांग्रेस के टिकट पर तीन बार बनें विधायक
अजय कपूर को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी नेताओं में से एक माना जाता था। वह कांग्रेस के टिकट पर तीन बार विधायक रहे दो बार गोविंद नगर से और एक बार किदवई नगर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। इस बार उनकी कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की थी।
2019 में ईडी की जांच के दायरे में आए थे पूर्व विधायक
कांग्रेस के टिकट पर तीन बार विधायक रह चुके अजय कपूर और उनके भाई उद्यमी विजय कपूर भी ईडी की जांच के दायरे में आ चुके हैं। जनवरी 2019 में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कपूर बंधुओं के कारोबारी दस्तावेजों की घंटों तक जांच पड़ताल और पूछताछ की थी। ईडी की टीम घर और ऑफिस गई थी। फैक्ट्रियों व स्कूल के पेपर की जांच करने के बाद लौट गई थी।