BREAKING : 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मॉनसून सत्र, इस तारीख को होगा खत्म .. UCC बिल हो सकता है पेश

BREAKING: Monsoon session of Parliament will start from July 20, will end on this date .. UCC bill may be introduced
नई दिल्ली। 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को इस संबंध में घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा।
UCC बिल हो सकता है पेश –
बता दें कि मानसून सत्र में कई अहम बिल पेश हो सकते हैं। इनमें यूसीसी भी शामिल हो सकता है। इस पर पूरे देश की निगाहें हैं। कुछ दिनों पहले ही पीएम मोदी ने यूसीसी की वकालत की थी।