Trending Nowदेश दुनियाशहर एवं राज्य

BREAKING : 2 स्कूलों में गोलीबारी, 3 मौत, 11 लोग घायल, कैम्पस में अफरा तफरी का माहौल

BREAKING : Firing in 2 schools, 3 dead, 11 injured, atmosphere of chaos in campus

ब्राजील में एस्पिरिटो सैंटो राज्य के 2 स्कूलों में गोलीबारी की घटना सामने आई है। अराक्रुज शहर में स्थित इन स्कूलों में एक व्यक्ति ने बंदूक से गोलीबारी कर 3 लोगों की हत्या कर दी और 11 अन्य को घायल कर दिया। घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देश के समाचार आउटलेट ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गोलीबारी की यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। मीडिया ने पुलिस अधिकारी का हवाला देते हुए कहा कि एक युवक सरकारी स्कूल के स्टाफ रूम में घुस गया और 2 टीचर्स की हत्या कर दी। इसके बाद वह कार से उसी गली में निजी स्कूल की ओर चला गया जहां उसने एक छात्र की हत्या कर दी और कार से भाग गया। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है।

वॉलमार्ट के मैनेजर ने गोलीबारी की, 6 की मौत

इससे पहले बुधवार को अमेरिका के दक्षिणपूर्वी वर्जीनिया प्रांत में वॉलमार्ट के एक मैनेजर ने स्टोर के विश्राम कक्ष में अपने सहकर्मियों पर गोलीबारी की, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। चेसापीक पुलिस प्रमुख जी सोलेंस्की ने बताया कि हमलावर ने खुद को भी कथित तौर पर गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

सोलेंस्की ने कहा कि इस गोलीबारी के मकसद का पता नहीं चल सका है, जबकि घटना में घायल हुए 4 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने यह पुष्टि की है कि गोली चलाने वाले व्यक्ति ने हमले में पिस्तौल का इस्तेमाल किया। पुलिस प्रमुख इस बात की पुष्टि नहीं कर सके हैं कि सभी मृतक कर्मचारी थे। गवर्नर ग्लेन यौंगकीन ने बुधवार सुबह एक ट्वीट में कहा कि वह कानून प्रवर्तन अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमारे समुदाय में हिंसा का एक जघन्य कृत्य हुआ है।

Share This: