Trending Nowदेश दुनियाशहर एवं राज्य

BREAKING : देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम की लेंगे शपथ, आज ही होगा कार्यक्रम ….

Devendra Fadnavis will take oath as Chief Minister and Eknath Shinde as Deputy CM, the program will be held today….

मुंबई। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज शाम 7 बजे महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ ही एकनाथ शिंदे सूबे के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ले सकते हैं।

इससे पहले खबरें थीं कि फडणवीस कल मुख्यमंत्री पद संभाल सकते हैं। इस बीच देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने इस मुलाकात में राज्य में सरकार गठन का दावा पेश किया। भाजपा के पास कुल 106 विधायक हैं, जबकि एकनाथ शिंदे ने भी शिवसेना के बागियों और निर्दलीय विधायकों समेत कुल 49 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है।

आज ही एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई पहुंचे थे और फिर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर पर पहुंचे थे। फिर दोनों एक साथ ही राज्यपाल से मिलने के लिए निकले। एकनाथ शिंदे गोवा से अकेले ही आए हैं, जबकि अन्य बागी विधायक अब भी वहां के ताज होटल में ठहरे हुए हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक भाजपा खेमे से कुल 28 मंत्री हो सकते हैं, जिनमें आशीष शेलार, सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटिल समेत कई सीनियर नेता हो सकते हैं। इसके अलावा 13 मंत्री पद एकनाथ शिंदे कैंप को मिल सकते हैं। इनमें 8 कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा 5 लोगों को राज्य मंत्री के पद दिए जा सकते हैं। दरअसल 2 जुलाई से हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है।

Share This: