Home Blog

SIR Controversy: नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र, जानिए क्या है पूरा मामला

0

SIR Controversy: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त, केंद्रीय निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत जमा किए जा रहे फॉर्म-7 के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि इसके जरिए प्रत्येक विधानसभा से लगभग 20 हजार वर्ग विशेष के मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है.

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2025 में मतदाता सूची की शुद्धता हेतु विषेश गहन पुनरीक्षण SIR की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी. लोकतंत्र के हित में यह कदम स्वागत योग्य हो सकता था – यदि इसके बाद मताधिकार पर सुनियोजित हमला न किया जाता. लेकिन आज स्थिति यह बन चुकी है SIR पूर्ण होने के बावजूद हर विधानसभा क्षेत्र में वर्ग विशेष के हजारों नागरिकों को मतदाता सूची से बाहर कर दिए जाने का भय सता रहा है, जबकि वे वर्षों से लगातार चुनावों में मतदान करते रहे हैं.

डॉ महंत ने कहा कि विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक लेकर यह रणनीति बनाई कि सभी विधानसभाओं में ऐसे वर्ग विशेष के मतदाताओं की पहचान की जाय, जो भाजपा के मतदाता नहीं हैं, और उन मतदाताओं के नाम सूची से विलोपित करवाने के लिए फॉर्म 7 में विवरण भर कर जिला मुख्यालयों में जमा कराया जाय. एक व्यक्ति 5 फार्म भरकर जमा करे और इस प्रक्रिया के तहत प्रत्येक बूथ पर 200 मतदाताओं के नाम विलोपित करवाए जायं.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस तरह के फॉर्म रायपुर भाजपा कार्यालय से भी भेजे जा रहे हैं, और यह भी स्पष्ट है कि एक कार्यकर्त्ता 5 लोगों का नाम विलोपित करवा सकता है. इसी प्रकार बूथ स्तर पर ब्लेंक फॉर्म भरने वाले कार्यकर्त्ताओं को न्यूनतम 100 नाम कटवाने के लिए अघोषित तौर पर अधिकृत किया गया है. कार्यकर्ताओं को निर्देश है कि इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वह मतदाता भाजपा का मतदाता न हो. इस प्रकार मोटे तौर पर यह स्थापित हो रहा है कि प्रत्येक विधानसभा से लगभग 20 हजार वर्ग विषेश के मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है.

डॉ चरणदास महंत ने कहा है कि यह अत्यंत गंभीर, दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र-विरोधी तथ्य है कि यह पूरा अभियान फॉर्म-7 के नाम पर चलाया जा रहा है. जहाँ किसी भी व्यक्ति द्वारा ”शिकायत“ भर कर यह कहा जा रहा है कि ”फलाँ व्यक्ति यहाँ नहीं रहता/कहीं और स्थायी रूप से चला गया है“, और प्रषासन बिना पर्याप्त सत्यापन के वैध मतदाताओं का नाम काटने की तैयारी कर रहा है. यह ”वोटर लिस्ट की सफाई“ नहीं- बल्कि ”वोटर लिस्ट की सफाया“ जैसा प्रतीत हो रहा है.

नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, नाम काटने/कटवाने की यह कार्रवाई ”संयोग“ नहीं, बल्कि एक सोची-समझी ‘लक्षित’ रणनीति है, जिससे विशेष समुदाय एवं विशेष धर्म के मतदाताओं को चिन्हित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आम नागरिक इस तथ्य से भलीभांति अवगत हैं कि देश का लोकतंत्र ”चुपचाप नाम काटने“ से नहीं चलता. यदि आज एक-एक मतदाता को जानबूझकर डराकर, उलझाकर उसके अधिकार छीने गए- तो कल चुनाव की निश्पक्षता और जनादेश की पवित्रता दोनों पर आंच आएगी.

 

RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: केंद्रीय बजट से पहले छत्तीसगढ़ BJP की तैयारी तेज, 6 सदस्यीय कमेटी का गठन

0

CG BREAKING: रायपुर. संसद में 1 फरवरी, 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण देश का बजट पेश करेंगी. छत्तीसगढ़ बीजेपी ने केंद्रीय बजट को लेकर प्रदेश स्तरीय समिति का गठन कर दिया है. इस समिति में 6 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें संयोजक की जिम्मेदारी अमर अग्रवाल को दी गई है. बीजेपी की 6 सदस्यीय समिति में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी शामिल हैं.

 

6 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय समिति का गठन

संयोजक

पूर्व वित्त मंत्री वरिष्ठ बीजेपी विधायक अमर अग्रवा

सदस्य

  • कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी
  • सौरभ सिंह
  • नंदन जैन
  • अखिलेश सोनी
  • अमित चिमनानी

RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: मानवता शर्मसार …विधवा महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

0

CG NEWS: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले के खोडरी चौकी अंतर्गत रानीझाप गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां विधवा महिला को प्रेमी की पत्नी, साले और डेढ़ सास ने निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया. मामले में गौरेला थाना में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जानकारी के अनुसार, गांव की विधवा महिला का पहले से ही शादीशुदा पुरुष के साथ प्रेमप्रसंग चल रहा था. इसकी भनक लगते ही प्रेमी की पत्नी, साले और डेढ़ सास विधवा महिला के घर घुसकर पहले उसके साथ दुर्व्यवहार किया. उसके बाल खींचकर मारपीट शुरू किया, इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाने के साथ शरीर में गोबर भी लगाया.

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और विधवा महिला को प्रेमी के परिजनों के चुंगल से छुड़ाया. इसके साथ दुर्व्यवहार करने वाली तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना से गांव के साथ-साथ पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है.

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, ग्राम रानीझाप की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने एक साल पहले अपने पति को खोया था. जिसके बाद से उसका गांव के ही शादीशुदा व्यक्ति हरि प्रसाद राठौर (35) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. सामाजिक लोक-लाज के डर से दोनों 3 माह पहले 29 अक्टूबर को गांव से भाग गए थे, और मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के मालाचुवा गांव में छिपकर रह रहे थे. शुक्रवार को जब यह जोड़ा वापस गांव लौटा, तो तनाव की स्थिति निर्मित हो गई.

मामला पुलिस तक पहुंचा और दोनों पक्ष खोडरी चौकी बुलाए गए. वहां महिला ने स्पष्ट कर दिया कि वह हरि प्रसाद के साथ ही रहना चाहती है. इसके बाद सभी वापस गांव लौट गए थे. लेकिन अगले दिन याने शनिवार को सुबह करीबन 10 बजे हरि प्रसाद कीपत्नी सरोज राठौर, भाई मनोज राठौर और डेढ़ सास यशोदा राठौर के साथ अन्य लोग महिला के पास पहुंचे, और फिर मारपीट करने के बाद निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया.

 

RADA Auto Expo Portal

कनाडा में भारतीय युवक की हत्या, पुलिस बोली—टारगेटेड गैंग वॉर का मामला

0

नई दिल्ली। कनाडा में भारतीय मूल के युवक दिलराज सिंह गिल की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि यह हत्या टारगेटेड गैंग वॉर का नतीजा हो सकती है। पुलिस ने बताया कि गिल पुलिस के लिए जाना-पहचाना था।

कनाडा में इस युवक की हत्या गुरुवार, 22 जनवरी को हो गई थी। पुलिस ने शनिवार, 24 जनवरी को इस युवक की पहचान वैंकूवर निवासी दिलराज सिंह गिल के रूप में बताई, जो कि भारतीय मूल का निवासी था।

 

RADA Auto Expo Portal

Golden Temple के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने का आरोपी मुस्लिम युवक गिरफ्तार

0

Golden Temple: अमृतसर/गाजियाबाद। श्री हरिमंदिर साहिब के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने के आरोपित मुस्लिम युवक सुभान रंगरेज को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की शिकायत के बाद पंजाब पुलिस ने भी केस दर्ज कर लिया है। एसजीपीसी के लीगल एडवाइजर अमनबीर सिंह सियाली ने कहा कि कमेटी ने अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच की। इसमें सामने आया कि संबंधित मुस्लिम युवक बेअदबी की नीयत से ही श्री हरिमंदिर साहिब में आया था।

गोल्डन टेंपल में रील बनाने वाला गिरफ्तार:मुस्लिम युवक ने पवित्र सरोवर में किया था कुल्ला, वीडियो हुई थी वायरल - A Man Has Been Arrested For Allegedly Engaging In ...15 जनवरी को वह अपने चार दोस्तों के साथ बीस मिनट तक परिसर के भीतर मौजूद रहा। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि युवक ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने की मर्यादा का पालन नहीं किया, जिससे उसके इरादों पर संदेह और गहरा हो गया। एसजीपीसी ने इस पूरे घटनाक्रम को बेहद गंभीर करार देते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत सौंपी, जिसके बाद केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि आरोपित युवक ने घटना वाले दिन ही वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी। वीडियो में युवक ने कहा कि अगर प्रसारित वीडियो से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए खेद प्रकट करता है। उसका कहना था कि उसे धार्मिक मर्यादा की पूरी जानकारी नहीं थी, इस वजह से यह गलती हुई।

 

RADA Auto Expo Portal

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, अब सीईओ कर सकेंगे बीएलओ पर सीधे कार्रवाई

0

कोलकाता। आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने की दिशा में भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआइ) ने एक अहम प्रशासनिक फैसला लिया है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के खिलाफ सीधे अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आयोग से पूर्व अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि केवल की गई कार्रवाई की सूचना आयोग को देनी होगी।

आयोग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, सीईओ जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) या निर्वाचक निबंधन अधिकारी (ईआरओ) की रिपोर्ट के आधार पर अपने स्तर पर निर्णय ले सकते हैं। इस दायरे में लापरवाह बीएलओ को निलंबित करना, विभागीय जांच शुरू करना और गंभीर मामलों में एफआइआर दर्ज कराने जैसे कदम शामिल हैं।

अब तक ऐसे मामलों में अंतिम निर्णय चुनाव आयोग के स्तर पर लिया जाता था, जिससे कार्रवाई में अक्सर देरी होती थी।इसीलिए जरूरी था बदलाव आयोग के आकलन में सामने आया है कि एसआइआर जैसे संवेदनशील कार्यों में कई स्थानों पर बीएलओ स्तर पर लापरवाही और अनियमितताएं हुई हैं। केंद्रीकृत निर्णय प्रक्रिया के कारण दोषी अधिकारियों पर समय रहते कार्रवाई संभव नहीं हो पा रही थी। नए आदेश से राज्य स्तर पर जवाबदेही तय होगी और चुनावी मशीनरी में अनुशासन मजबूत होगा।

पुरानी व्यवस्था में यह थी अड़चन अब तक बीएलओ पर प्रत्यक्ष कार्रवाई का अधिकार जिला स्तर पर डीईओ या ईआरओ के पास था, लेकिन सीईओ स्तर से सीधे हस्तक्षेप के लिए अक्सर केंद्रीय चुनाव आयोग से निर्देश या अनुमति की औपचारिकताएं जुड़ी रहती थीं। इससे निर्णय प्रक्रिया लंबी हो जाती थी।
नए आदेश में सीईओ को पूर्ण स्वायत्तता दी गई है। वे रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई कर सकेंगे और बाद में आयोग को सूचित करेंगे। तृणमूल कांग्रेस विधायक पर प्राथमिकी दर्ज उधर, मुर्शिदाबाद जिले में फक्का से तृणमूल कांग्रेस विधायक मणिरुल इस्लाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

उन पर आरोप है कि कुछ दिन पहले उन्होंने मतदाता सूची के ड्राफ्ट पर आपत्तियों की सुनवाई के दौरान एक केंद्र पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तोड़फोड़ और हंगामा किया था। एसआइआर की सुनवाई के दौरान हुई हिंसा के मामलों में कार्रवाई में देरी को लेकर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। सूत्रों के अनुसार, दो जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) की शिथिलता से आयोग असंतुष्ट है।

RADA Auto Expo Portal

थमने का नाम नहीं ले रहा Bangladesh में हिंदुओं की हत्या का मामला, सोते हुए गराज कर्मचारी को जिंदा जलाया

0

नई दिल्ली। Bangladesh में हिंदुओं की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नरसिंगदी में एक 23 साल के हिंदू युवक की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान चंचल चंद्र भौमिक के रूप में हुई है।

read more: Bangladesh Hindu killings: बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, पेट्रोल पंप पर गाड़ी से कुचलकर मार डाला

चंचल गराज में काम करता था। रात में सोते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे आग के हवाले कर दिया। ये घटना बांग्लादेश की राजधानी ढाका से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नरसिंगदी में घटी है।

 

RADA Auto Expo Portal

सरकार के खिलाफ फैसले पर जज का ट्रांसफर क्यों?’ Supreme Court के जस्टिस उज्ज्वल भुयान ने उठाये सवाल

0

नई दिल्ली। Supreme Court के जस्टिस उज्ज्वल भुयान ने शनिवार, 24 जनवरी को न्यायपालिका की आजादी को लेकर सरकार को सवालों के कठघरे में ला खड़ा किया। उज्ज्वल भुयान ने कहा, ‘न्यायपालिका की आजादी के लिए सबसे बड़ा खतरा सिस्टम के अंदर ही है।’ जस्टिस उज्ज्वल भुयान ने केंद्र के सुझाव पर जस्टिस अतुल श्रीधरन को MP हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर करने के कॉलेजियम के फैसले पर अपनी असहमति और निराशा जताई।

जस्टिस भुयान ने पुणे के ILS लॉ कॉलेज में संवैधानिक नैतिकता और लोकतांत्रिक शासन विषय पर प्रिंसिपल जी वी पंडित मेमोरियल में यह बात कही। जस्टिस भुयान ने कहा, ‘यह कॉलेजियम सिस्टम में कार्यकारी प्रभाव का एक बड़ा दखल दिखाता है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।’

read more: –  Supreme Court on Aravalli: अरावली विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा – अवैध खनन बर्दाश्त नहीं…

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ने उठाए सवाल

जस्टिस श्रीधरन का नाम लिए बिना, जस्टिस भुयान ने पूछा कि किसी जस्टिस को सिर्फ इसलिए एक हाई कोर्ट से दूसरे हाई कोर्ट में क्यों ट्रांसफर किया जाना चाहिए क्योंकि उसने सरकार के खिलाफ कुछ असुविधाजनक आदेश पारित किए थे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अगस्त 2025 में जस्टिस श्रीधरन का ट्रांसफर मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में करने की सिफारिश की थी, लेकिन केंद्र की अपील पर कॉलेजियम ने अपना फैसला बदल दिया।

क्या BJP मंत्री के खिलाफ कार्रवाई का मिला दंड?

कॉलेजियम ने जस्टिस श्रीधरन को अक्टूबर में इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया था। कई कानून विशेषज्ञों ने इसे सरकार के लिए असुविधाजनक आदेश पारित करने के लिए एक दंडात्मक कदम बताया। जस्टिस श्रीधरन की अध्यक्षता वाली बेंच ने ही मई 2025 में BJP मंत्री विजय शाह के खिलाफ कर्नल सोफिया कुरैशी के लिए अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने के लिए खुद ही संज्ञान लिया था।

 

RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS : रिटायर्ड ASI के सूने घर में बड़ी चोरी, 10 लाख के जेवरात ले उड़े चोर

0

CG CRIME NEWS : कोरबा. कोरबा के सीएसईबी कॉलोनी स्थित रिटायर्ड एएसआई के सूने घर पर चोरों ने धावा बोला. रिटायर्ड एएसआई का परिवार मिट्टी कार्यक्रम (Funeral) में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था. ताले की चाबी पड़ोसी और रिश्तेदार को देकर गए थे. जब वह शनिवार को वापस घर लौटे तो उनके होश उड़ गए. घर पर लगाया ताला टूटा हुआ था. भीतर देखने पर आलमारी से 10 लाख रुपए के कीमती जेवरात गायब मिले.

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. रिटार्यड एएसआई गलेटबिन कुमार 31 दिसम्बर को हुए थे. उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए जेवरात खरीद कर रखे थे. मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची और जांच में जुट गई है. चोरी के संबंध में पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ जारी है. वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

 

RADA Auto Expo Portal

Medal for Meritorious Service: गणतंत्र दिवस पर Chhattisgarh के 10 पुलिसकर्मियों को मिलेगा ‘मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस’

0

Medal for Meritorious Service: रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के 10 पुलिसकर्मियों का चयन मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (एमएसएम) के लिए किया है. इन पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मु यह सम्मान प्रदान करेंगी. यह सम्मान आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के साथ वामपंथी उग्रवाद से निपटने में राज्य की अहम भूमिका को रेखांकित करता है.

मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM)

लगन, अनुकरणीय सेवा और निरंतर योगदान के लिए छत्तीसगढ़ के जिन 10 पुलिसकर्मियों को एमएसएम के लिए चुना गया है उनमें महानिरीक्षक राम गोपाल, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्वेता वास्तव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक राज मिश्रा, कमांडेंट, निवेदिता पॉल, कमांडेंट मानिशा ठाकुर रावट, सहायक पुलिस अधीक्षक तरकेश्वर पटेल, सहायक पुलिस अधीक्षक उनैज़ा खातून अंसारी, सहायक कमांडेंट जैलाल मार्कम, पलटन कमांडर हजारी लाल साहू शामिल हैं.

RADA Auto Expo Portal