Trending Nowशहर एवं राज्य

BJP कार्यकर्ता को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा

बिलासपुर। बिलासपुर में भीषण हादसे में घायल एक भाजपा कार्यकर्ता को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया है। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित अन्य नेता घायलों का हाल जानने के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचे। अब केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की पहल पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज कराया जाएगा।

पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने होने के लिए शुक्रवार को अंबिकापुर संभाग के भाजपा कार्यकर्ता बस में सवार होकर रायपुर जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे बस अभी रतनपुर क्षेत्र के बेलतरा के पास पहुंची थी। तभी सामने खड़े हाईवा को तेज रफ्तार बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में करीब दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। जिसमें से छह की हालत गंभीर बताई गई। घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के वक्त बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे।

PM ने सभा में भाजपा नेताओं को दिए थे निर्देश

इस हादसे की खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगी, तब उन्होंने मंच से संवेदना प्रकट की। इसके साथ ही उन्होंने सभा के बाद प्रदेश भाजपा के नेताओं को घायलों का हाल जानने और उनके इलाज में मदद करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद गुरुवार की शाम केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह घायलों से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने घायलों का हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया था।

Advt_160oct2024
Advt_19_09
cookies_advt2024_08
advt_001_Aug2024
july_2024_advt0001
Share This: