BJP Tiranga Yatra: CM साय की अगुवाई में BJP निकालेगी तिरंगा यात्रा, चौक-चौराहों में गूंजेंगे देशभक्ति के गीत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BJP Tiranga Yatra: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर में आजादी के महोत्सव के रूप में कल 13 अगस्त को शाम 4 बजे राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में विशाल भव्य तिरंगा यात्रा निकली जाएगी, जो शहर के कई इलाकों से होते हुए मरीन ड्राईव तेलीबांधा में सम्पन्न होगी। इस दौरान तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।

BJP Tiranga Yatra: बता दें कि इस तिरंगा यात्रा को लेकर शहर भाजपा ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की है। तिरंगा यात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, व्यापारिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संगठन, छात्र, पूर्व वीर सैनिक, आम नागरिक के अलावा शहर भर से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

BJP Tiranga Yatra: भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। युवा पीढ़ी में देशभक्ति का जोश पैदा हो इसी उद्देश्य को लेकर यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। रायपुर में इस वर्ष निकलने वाली तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी, क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद इस यात्रा में शामिल होने जा रहे है। तिरंगे के परिधान पहनकर शहरवासी यात्रा में शामिल होंगे। देशभक्ति गीतों की मधुर ध्वनि के साथ निकलने वाली इस यात्रा में अबकि बार शहरवासियों में अलग ही जज्बा देखने मिल रहा है।

BJP Tiranga Yatra: भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि 13, 14 और 15 अगस्त को शहर के 151 चौक-चौराहों में देशभक्ति के गीत बजाए जाएंगे। यात्रा में 1500 मीटर का बड़ा विशाल तिरंगा विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। ढोल बाजे गाजे के साथ निकलने वाले इस यात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरूष, युवा शामिल होंगे। यात्रा के समापन पर देशभक्ति संगीत संध्या के साथ-साथ पूर्व वीर सैनिकों शहीद परिवार के लोगों का सम्मान मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related