Trending Nowदेश दुनिया

भीड़ के बीच भाजपा विधायक पर हमला, महिला ने सबके सामने कर दी चप्पल से धुनाई

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में एक महिला ने भाजपा विधायक की चप्पल से पिटाई कर दी। महिला भाजपा की महिला कार्यकर्ता बताई जा रही है। इस घटना के दौरान भाजपा विधायक मदन दिलावर भी वहां मौजूद थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि महिला पंचायत चुनाव में हार से नाराज थी। जानकारी के मुताबिक हाल ही में कोटा जिले के खैराबाद पंचायत समिति के सदस्यों का चुनाव हुआ था। इसमें वार्ड 1 से भाजपा प्रत्याशी हेमलता मेहरा ने चुनाव लड़ा था। लेकिन चुनाव में हेमलता अपने प्रतिद्वंदी से हार गई थी। वहीं करीब तीन दिन पहले रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर कॉलेज सौंदर्यीकरण को लेकर चेचट में चल रहे धरने को खत्म करवाने आए थे। Also Read – गर्भवती महिलाओं के लिए अलग कोविड वार्ड बनाएं: तेलंगाना डीएमई इस दौरान मौके पर भाजपा महिला प्रत्याशी हेमलता मेहरा भी मौजूद थी। वहीं स्थानीय नेता नितिन शर्मा भी विधायक के साथ मौजूद थे। अचानक हेमलता ने भाजपा की हार का ठीकरा नितिन पर फोड़ दिया। देखते ही देखते नितिन पर हेमलता ने चप्पल से हमला कर दिया। दोनों के बीच काफी समय तक बहस होती रही। वहीं नितिन ने भी महिला कार्यकर्ता को मारने तक की धमकी दे डाली। बीच बचाव करने पहुंची पुलिस ने हेमलता को अपने साथ ले गई।

Share This: