Trending Nowशहर एवं राज्य

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- राजनीति में असफल, और देश की जनता ने नकारा, विदेश में जाकर कैरोसिन डालने का काम वो स्वयं कर रहे

रायपुर। राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश की राजनीति में जो असफ़ल हैं, जिन्हें नकार दिया गया है, जो केवल एक ही परिवार की राजनीति करना जानते हैं। कॉंग्रेस के स्वयंभू नेता विदेश में जाकर देश को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। कैरोसिन डालने का काम वो स्वयं कर रहे हैं।, मोदी जी के कामों की सुंगंध पूरे देश मे कैसे फैल रही है, यह हमने हाल ही में हुए 4 राज्यों के चुनाव में देखा है। 1985 के बाद से देश में रिकॉर्ड टूटे हैं। उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में दो तिहाई बहुतम देकर जनता ने भाजपा की सरकार बनाई है।यूपी के 19 जिलों में भाजपा को छोड़कर किसी का खाता ही नहीं खुला। मणिपुर और गोवा में सरकार बनाने के साथ असम त्रिपुरा, गुजरात, चण्डीगढ़ के स्थानीय चुनाव मे बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की।

Share This: