CG BREAKING : 22 कर्मचारियों की अनुकंपा नियुक्ति रद्द …

Date:

CG BREAKING : Compassionate appointment of 22 employees cancelled…

बिलासपुर, 14 सितंबर 2025। नगर निगम बिलासपुर के 22 कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका सामने आया है। निगम प्रशासन ने इन सभी कर्मचारियों की अनुकंपा नियुक्ति रद्द कर दी है। ये सभी कर्मचारी भृत्य (चतुर्थ श्रेणी) के पद पर कार्यरत थे और उनकी नियुक्ति उपमुख्यमंत्री अरुण साव के आदेश पर 10 जनवरी 2025 को हुई थी।

सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों को शासन द्वारा स्वीकृत पदों के अतिरिक्त किया गया था। शासन से औपचारिक स्वीकृति न मिलने के चलते लंबे समय से उनका वेतन भी रुका हुआ था। बाद में कर्मचारियों ने हाई कोर्ट का रुख किया, जिसके हस्तक्षेप के बाद उन्हें प्लेसमेंट कर्मचारियों के रूप में वेतन जारी किया गया।

हालांकि, वेतन भुगतान के साथ ही शासन ने नियुक्तियों को निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया। इस फैसले से 22 परिवारों पर रोजगार का संकट मंडरा गया है। कर्मचारियों का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के तहत हुई थी और शासन के आदेश पर पदस्थापना दी गई थी। ऐसे में अचानक नियुक्ति रद्द होना उनके साथ अन्याय है।

वहीं निगम प्रशासन का तर्क है कि शासन की स्वीकृति के बिना हुई नियुक्तियां नियमों के खिलाफ हैं और उन्हें बरकरार रखना संभव नहीं है। इसलिए विधिवत आदेश जारी कर नियुक्तियों को रद्द किया गया।

फिलहाल मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है और सोमवार को अगली सुनवाई होगी। कर्मचारियों और उनके परिवारों को उम्मीद है कि कोर्ट से उन्हें राहत मिलेगी और उनकी सेवाएं बहाल हो सकेंगी। इस पूरे घटनाक्रम ने निगम कर्मचारियों और उनके परिवारों में गहरी चिंता पैदा कर दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related