Trending Nowशहर एवं राज्य

बड़ी खबरः 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र

20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को इस संबंध में घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा।

UCC बिल हो सकता है पेश

बता दें कि मानसून सत्र में कई अहम बिल पेश हो सकते हैं। इनमें यूसीसी भी शामिल हो सकता है। इस पर पूरे देश की निगाहें हैं। कुछ दिनों पहले ही पीएम मोदी ने यूसीसी की वकालत की थी।

Share This: