BIG NEWS FOR CG : छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्का, मत्स्य पालन के लिए मिला बेस्ट इनलैण्ड स्टेट का पुरस्कार

Date:

BIG NEWS FOR CG : Chhattisgarh gets another national award, best inland state award for fisheries

रायपुर। छत्तीसगढ़ को मिलेगा एक और राष्ट्रीय पुरस्कार। देश में मत्स्यपालन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बेस्ट इनलैण्ड स्टेट पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार केन्द्र शासित प्रदेश दमन में 21 नवम्बर को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने मत्स्यपालन विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। मत्स्य पालन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह पुरस्कार विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड द्वारा दिया जाता है। केन्द्र शासित प्रदेश दमन में आयोजित समारोह में केंद्रीय मत्सपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला एवं राज्य मंत्री संजीव कुमार बाल्यान सहित अन्य अतिथिगण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लाल किला ब्लास्ट के बाद Air India की इस फ्लाइट में बम की धमकी, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: गुरुवार को टोरंटो से दिल्ली आ रही...

रायपुर में 6 साल बाद रोटरी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “संगम मित्रों का” का आयोजन — देशभर से 1000 से अधिक रोटेरियन होंगे शामिल

रायपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 की बहुप्रतीक्षित डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “संगम...