BIG BREAKING : दो अज्ञात युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूदे, संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक

Date:

BIG BREAKING: Two unidentified youths jumped into the House from the audience gallery, a major lapse in the security of Parliament.

नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। संसद की कार्यवाही के दौरान दो अज्ञात लोग दर्शक दीर्घा सेसदन में कूद गए। दोनों शख्स के सदन में कूदते ही वहां अफरातफरी मच गई। इस दौरान दोनों शख्स कुछ स्प्रे करने लगे। संसद केअंदर पीले रंग का धुआं फैल गया। संसद के सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में गए और बाद में  दोनों शख्स को काबू में कर लिया गया।इस अफरातफरी के दौरान कई सांसद सदन से बाहर गए।  यह मामला ऐसे समय आया है जब आज संसद पर हमले की 22वींबरसी है। वहीं सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक होने के बाद संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

मैसूर सांसद के रेफेरेंस से बना पास

जानकारी के मुताबिक दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से सदन में कूदने साथ ही कुछ स्प्रे करने लगे। सदन के अंदर पीले रंग की गैस फैल गई।अफरातफरी के बीच दोनों शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। बताया गया है कि मैसूर सांसद के रेफेरेंस से शख्स का पास बनाथा। उधर, संसद के बाहर भी कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। हंगामा करनेवालों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

संसद मार्ग थाने में हो रही पूछताछ

जानकारी के मुताबिक दोनों शख्स के पास गैस जैसी कोई चीज थी जिसे उन्होंने जूतों में छिपा रखा था। दर्शक दीर्घा से सदन में कूदतेही पीले रंग का धुआं सदन में फैल गया। अफरातफरी के बीच कई सांसद सदन से बाहर गए। पुलिस ने दोनों शख्स को हिरासत मेंले लिया है। दोनों को संसद मार्ग थाने लाया गया है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related