BIG BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, 89 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस

उत्तरप्रदेश: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज भाजपा नेता कल्याण सिंह का निधन शनिवार को हो गया है। कल्याण सिंह 89 साल के पिछले डेढ़ महीने से लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के मुताबिक कल्याण सिंह का निधन प्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुआ है। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्थिति काफी समय से नाजुक बनी हुई थी और उनको जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। कल्याण सिंह एसजीपीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी एवं कार्डियोलॉजी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में थे। 89 वर्षीय कल्याण सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण की वजह से एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में किया जा रहा था।कल्याण सिंह के बिगड़े स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना गोरखपुर दौरा बीच में रद्द करके शनिवार को बीते 24 घंटे के अंदर दूसरी बार लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई पहुंचे थे। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।