महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ के गांजे के साथ 50 लाख के सोने के जेवर किए जब्त, 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में गाड़ियों से एक करोड़ से ज्यादा कीमत का गांजा जब्त किया, वहीं दूसरी ओर स्कार्पियों से 50 लाख कीमत के सोने के टुकड़े व ज्वेलरी के साथ 19.50 लाख रुपए नगदी बरामद किया है. मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Chhattisgarh Crimes

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़-ओड़िसा सीमा पर स्थित चेक पोस्ट रेहटीखोल के पास रविवार को चेकिंग के दौरान बरगढ़, ओडिसा की तरफ से आ रही सफेद रंग की स्कार्पियो को रोका कर जांच की गई. गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों ने कार मे सोना रखकर परिवहन करना स्वीकार किया. वाहन की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक थैला के अंदर 4 नग कच्चे सोना का टुकड़ा मिला.

 

दोनों संदेहियो की निशानदेही पर दो औऱ व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया. संदेहियों के कब्जे में रखे थैला की तलाशी में विभिन्न प्रकार के सोने के आभूषण और 19,50,000 रुपए नगदी मिला. संदेहियों को सोने एवं नगदी रकम रखने के संबंध में धारा 91 जाफौ का नोटिस देकर कागजात पेश करने कहा गया है. जिनके पास कोई कागजात न होने पर धारा 102 के तहत जब्ती कार्रवाई की गई.

वहीं महासमुंद की कोतवाली व सिघोडा पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में 1 करोड़ 7 लाख 45 हजार मूल्य का 214.9 किलो गांजा जब्त किया. कोतवाली पुलिस ने कार से 164.9 किलो गांजा के साथ दो आरोपी को और सिघोडा पुलिस ने जिप्सी वाहन से 50 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तीन आरोपियों मे से दो महाराष्ट्र और एक हरियाणा का रहने वाला है. पुलिस दोनो प्रकरणों में नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related