BHUPESH BAGHEL STATEMENT : रायबरेली के लोग देश का प्रधानमंत्री चुनने जा रहे – भूपेश बघेल

BHUPESH BAGHEL STATEMENT: People of Rae Bareli are going to elect the Prime Minister of the country – Bhupesh Baghel.
रायपुर। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायबरेली लोकसभा सीट के लिए मतदान से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रायबरेली के लोग सिर्फ लोकसभा सदस्य नहीं चुन रहे हैं, बल्कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बाद अब रायबरेली के लोग देश का प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं।
देश भर में मतदान को लेकर जनता में अंडर करेंट चल रहा है, मोदी सरकार इस अंडर करंट से बेहद घबराई हुई है।
मोदी सरकार समझ चुकी है कि जनता का आशीर्वाद अब कांग्रेस के साथ है, कांग्रेस का न्याय भाजपा के अहंकार को हराने जा रहा है।
📍आशानंदपुर, सातों#रायबरेली_के_राहुल pic.twitter.com/FZjKwEiOla
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 14, 2024
उल्लेखनीय है कि भूपेश बघेल इन दिनों रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। रायबरेली सीट से कांग्रेस ने राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है। भूपेश बघेल ने रायबरेली लोकसभा के ग्राम देदौर, सातों में आम लोगों से संवाद कर उन्हें कांग्रेस के न्याय पत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता का आशीर्वाद सदैव हमें मिला है और लोकतंत्र को बचाने की इस अहम लड़ाई में रायबरेली की जनता दोगुने उत्साह के साथ हमारा साथ दे रही है।
बघेल के अनुसार देश भर में मतदान को लेकर जनता में अंडर करेंट चल रहा है, मोदी सरकार इस अंडर करंट से बेहद घबराई हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार समझ चुकी है कि जनता का आशीर्वाद अब कांग्रेस के साथ है, कांग्रेस का न्याय भाजपा के अहंकार को हराने जा रहा है।