BHILAI : हिस्ट्रीशीटर पर हमले के बाद बवाल, आरोपियों के घर में डीजल डालकर जलाने की कोशिश, 10 गिरफ्तार

BHILAI : Chaos after attack on history sheeter, attempt to burn accused’s house by pouring diesel, 10 arrested
भिलाई/दुर्ग। BHILAI सुपेला क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमले के बाद अब उसके आरोपियों के परिवार पर भी बदले की आग भड़क उठी है। गुरुवार देर रात कृष्णा नगर में आरोपियों के घर को डीजल डालकर जलाने की कोशिश की गई। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 10 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं।
जानिए पूरा मामला –
BHILAI बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घायल की हालत अब भी गंभीर है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी घटना के बाद गुरुवार रात कथित रूप से हिस्ट्रीशीटर के समर्थकों ने बदले की कार्रवाई में आरोपी के घर पर हमला करने की कोशिश की।
BHILAI बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 10 से 12 युवक कृष्णा नगर स्थित आरोपी के घर पहुंचे। उस समय घर में 12 लोग सो रहे थे। आरोपियों ने घर के बाहर डीजल छिड़का और आग लगाने की तैयारी में थे। तभी घर के अंदर डीजल की गंध फैलने लगी। सतर्क महिला संजू देवी तिवारी ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य जागे और पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। शोरगुल होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए।
सीएसपी ने दी जानकारी –
BHILAI भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि रात में संजू देवी तिवारी ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लड़के डीजल की केन, चाकू और गुप्ती लेकर उनके घर के बाहर खड़े थे। पीड़िता ने शोर मचाया, जिससे आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग समेत कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मौके से डीजल की बोतल, चाकू और डंडे बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी “बिल्ली” नामक युवक के साथ जुड़े हुए हैं, जो पहले से ही 307 (हत्या के प्रयास) के मामले में अभियुक्त है।
BHILAI पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं की कड़ी जांच की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।