Trending Nowशहर एवं राज्य

Bhilai: 5 जोन कार्यलयों का चुनाव, महापौर और सभापति के बाद अब कांग्रेस का जोन अध्यक्ष, जानिए किसको मिली जीत

भिलाई। भिलाई नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने महापौर और सभापति के बाद अब जोन अध्यक्ष के चुनाव में भी बाजी मार ली है। आज पांच जोन कार्यालयों का चुनाव हुआ। जिसमें नेहरूनगर जोन 1 में पदेन सभापति गिरवर बंटी साहू ही जोन अध्यक्ष रहेंगे। वैशालीनगर जोन 2 के लिए रामानंद मौर्या ने चुनाव जीत लिया है उन्होंने भाजपा के संतोष मौर्या को हराकर बाजी जीता है। उन्हें कुल 8 मत प्राप्त हुये है। जोन 3 मदर टेरेसा नगर से संतोष नाथ सिंग जालंधर ने चुनाव में जीत दर्ज की है। यहाँ भाजपा के विनोद चेलक को प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन वे चुनाव हार गये हैं।इसी तरह से जोन 4 ख़ुर्शीपार शिवाजीनगर में भी जोन अध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसमें कांग्रेस के ही भूपेंद्र यादव ने जीत दर्ज की है। जोन 5 सेक्टर 6 में भी राजेश चौधरी ने निर्विरोध चुनाव में जीत दर्ज की है।

Share This: