BALODABAZAR BUS ACCIDENT : नशे में धुत ड्राइवर ने बस से फार्मेसी दुकान समेत कई दुकानें की तबाह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BALODABAZAR BUS ACCIDENT : Drunk driver destroyed many shops including a pharmacy shop with the bus

बलौदाबाजार, 29 मई 2025। BALODABAZAR BUS ACCIDENT छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के व्यस्ततम अंबेडकर चौक में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। रायपुर से आ रही शिवानी ट्रेवल्स की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर फार्मेसी दुकान में जा घुसी। बस ने पहले दो दुकानों को टक्कर मारी और फिर फार्मेसी दुकान के शटर, कांच, फर्नीचर और दवाइयों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ, जब मार्केट में चहल-पहल कम थी, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

नशे में था बस चालक, स्कूटी सवार घायल

BALODABAZAR BUS ACCIDENT जानकारी के अनुसार, बस चालक नशे की हालत में बस चला रहा था। इसी कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे दुकान में जा घुसी। हादसे में एक स्कूटी सवार घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंत्री टंकाराम वर्मा ने लिया घटनास्थल का जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही बलौदाबाजार विधायक और छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हादसे की पूरी जांच कर बस ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी

BALODABAZAR BUS ACCIDENT हादसे के बाद स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी है। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि व्यस्ततम बाजार क्षेत्रों में ऐसे हादसों से बचाव के लिए सख्त नियम बनाए जाएं और नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

फार्मेसी दुकान को बड़ा नुकसान

फार्मेसी दुकान के मालिक ने बताया कि हादसे में दुकान का शटर, कांच, फर्नीचर और दवाइयों का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

BALODABAZAR BUS ACCIDENT फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related