BAL DIWAS: Students shine brightly in the Science Exhibition and Fun Fair on Children’s Day!
रायपुर। बाल दिवस के अवसर पर श्री वामन राव लाखे व एसपी इंग्लिश मीडियम स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने न सिर्फ विज्ञान के मौलिक सिद्धांतों को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया, बल्कि आनंद मेले में तरह–तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर सबका दिल जीत लिया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर विभिन्न विषयों पर मॉडल व प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए।

हृदय की कार्यप्रणाली: छात्रों ने बताया कि हृदय किस प्रकार रक्त को पूरे शरीर में पंप करता है।
उत्सर्जन तंत्र: शरीर से अपशिष्ट पदार्थ किस प्रकार बाहर निकलते हैं, इसका मॉडल बनाकर समझाया।
मानव खोपड़ी: खोपड़ी में पाई जाने वाली हड्डियों की संख्या और उनके कार्यों को प्रदर्शित किया।
कोशिका विभाजन (माइटोटिस): मनुष्य में कोशिका विभाजन की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया।
पौधों का जीवन चक्र: बीज से पौधे बनने तक की पूरी प्रक्रिया दर्शाई।
खाद्य श्रृंखला: प्रकृति में संतुलन बनाए रखने में इसकी भूमिका बताई।
पाचन तंत्र: भोजन के पाचन की प्रक्रिया का मॉडल तैयार किया।
बीजगणित व त्रिकोणमिति: कठिन गणितीय सवालों को सूत्रों की मदद से हल करने के तरीके दिखाए।
आवर्त सारणी: धातु, अधातु, गैस व अक्रिय गैसों की विस्तृत जानकारी दी।
हीमोडायलिसिस: रक्त शुद्धिकरण की प्रक्रिया को समझाया।
प्राथमिक, द्वितीयक व तृतीयक सेक्टर: कॉमर्स स्टूडेंट्स ने आर्थिक क्षेत्रों की संरचना समझाई।
इंश्योरेंस: वाहन बीमा व स्वास्थ्य बीमा के महत्व पर जानकारी दी।
क्रेन मॉडल: छात्रों ने स्वचालित क्रेन बनाकर उसके उपयोग बताए।
बहुपद: बहुपद सूत्रों से प्रश्न कैसे हल किए जाते हैं, समझाया।
घनत्व: तेल-पानी जैसे तरल पदार्थों से घनत्व की अवधारणा बताई।
AC to DC कन्वर्जन: विद्युत धारा के परिवर्तन को सरल प्रयोग से दर्शाया।
सैटेलाइट: उपग्रहों की उपयोगिता व कार्य को समझाया।
विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की रचनात्मकता, विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और मेले में उनके उत्साही भागीदारी की सराहना की। बाल दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए सीख और मनोरंजन का अनूठा संगम साबित हुआ।
