ASSAM ARMY CAMP ATTACK : असम में सेना कैंप पर हमला …

Date:

ASSAM ARMY CAMP ATTACK : Army camp attacked in Assam …

तिनसुकिया (असम)। असम के तिनसुकिया जिले के काकोपाथर इलाके में गुरुवार देर रात जोरदार गोलीबारी और ग्रेनेड विस्फोटों से हड़कंप मच गया। यह घटना काकोपाथर सेना शिविर के पास हुई, जहां करीब एक घंटे तक गोलियां चलने और धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना की 19 ग्रेनेडियर्स यूनिट को निशाना बनाते हुए अज्ञात हमलावरों ने कैंप पर कई ग्रेनेड फेंके। विस्फोट में तीन सैनिक घायल हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमले के तुरंत बाद सेना और पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों द्वारा इस्तेमाल किया गया एक ट्रक अरुणाचल प्रदेश के तेंगापानी इलाके में बरामद हुआ है।

हालांकि, अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन जांच एजेंसियों को संदेह है कि इसके पीछे उल्फा (इंडिपेंडेंट) गुट का हाथ हो सकता है, जो ऊपरी असम में इस तरह की वारदातों को अंजाम देता रहा है।

फिलहाल, सेना और स्थानीय प्रशासन सतर्क हैं और क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related