अरुण साव दिल्ली में, उम्मीदवारों की दूसरी सूची को लेकर चर्चा तेज…भाजपा की टिकट में उलटफेर होने के संकेत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

– टिकट वायलर करने वालों की खोजबीन पूरी, कई पर गाज गिरेगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के संभावित प्रत्याशियों की सूची सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद भाजपा के भीतर भारी उठापटक के संकेत है। जिन सीटों में विरोध हो रहा है उसमें पुर्नविचार करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रमुख नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं, वहीं सूची वायरल होने के बाद ओम माथुर सहित प्रमुख नेता दिल्ली में रणनीति बनाने जुटे हुए हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा के कार्यप्रणाली से बेहद नाराज केन्द्रीय नेतृत्व ने अपनी एक नई सूची बनाई है। सर्वे के आधार पर बनाई गई सूची पर भी विचार हो सकता है। छत्तीसगढ़ के नेताओं के द्वारा बनाई गई सूची से तालमेल नहीं हो पाया तो केन्द्रीय नेतृत्व अपनी सूची जारी सकती है। छत्तीसगढ़ भाजपा की सूची को लेकर एक फिर भ्रम और विवाद की स्थिति खड़ा हो गया है। सूची लिक करने में किन नेताओं के हाथ है इसकी भी तलाश की जा रही है। दिल्ली भाजपा के एक प्रभावशाली नेता के पीए द्वारा सूची लिक करने की बात सामने आई है। छत्तीसगढ़ में प्रभावशाली भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय स्तर के इस पदाधिकारी के विशेष सहायक के उपर ठिकरा फूटने की संभावना व्यक्त की जा रही है। प्रदेश स्तर के कुछ बड़े नेताओं के भी नाम इसमें सामने आ रहे हैं। रमन मंत्री मंडल के तमाम मंत्रियों को फिर से टिकट देने की नीति पर भी पार्टी के भीतर सवाल खड़े हो रहे है। जिन नेताओं से आम और कार्यकर्ताओं की भारी नाराजगी रही है उन्हीं नेताओं को फिर टिकट देने की नीति से संघ भी नाराज है। दिल्ली में होने वाली बैठक में आश्चर्यजनक तरीके से छत्तीसगढ़ भाजपा के कुछ बड़े नेताओं को दरकिनार करने की रणनीति बनाये जाने की चर्चा है। कुछ नेताओं की टिकट भी कट सकती है। भाजपा दफ्तर में प्रतिदिन विरोध प्रदर्शन करने के लिए आने वाली सैकड़ों की भीड़ पार्टी के लिए चिंता का विषय बन गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related