रायगढ़ दौरे पर CM बघेल: विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा के ग्राम राजपुर में की गई घोषणायें, जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा अर्चना

रायगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट मुलाकात अभियान के दौरान रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के ग्राम राजपुर पहुंचे। वहां उन्होंने – लैलूंगा के ग्राम राजपुर में घोषणायें की l
1. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जायेगा।
2. ग्राम बसंतपुर एवं घटगांव में नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जायेगी।
3. लैलूंगा से पोतरा मार्ग में खारून नदी पर नये पुलिया का निर्माण किया जायेगा।
4. कटंगपारा से सलिहापारा पहुंच मार्ग पर खारून नदी में नया पुलिया बनायेंगे।
5. लैलूंगा के शासकीय गहिरा गुरू रामेश्वर कॉलेज में नये कमरों का निर्माण किया जायेगा तथा हर संकाय में सीटों की संख्या बढ़ाई जायेगी।
6. लैलूंगा में नये इन्डोर स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट मुलाकात अभियान के दौरान रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के ग्राम राजपुर पहुंचे। उन्होंने यहां स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में भी शामिल हुए। व्यासपीठ पर बैठे कथावाचक पंडित तारेंन्द्र कृष्ण जी महाराज ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार भी उपस्थित रहे।