chhattisagrhTrending Now

नक्सलियों पर बोले अमित शाह, कहा – आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा उन्हें समाप्त कर दिया जाएगा

Union home minister Amit Shah address at the Meet the Press during Shah two-day visit to West Bengal, set the tone for the West Bengal assembly elections slated to be held next year in Kolkata,India on November 06,2020. (Photo by Debajyoti Chakraborty/NurPhoto via Getty Images)

कांकेर। कांकेर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों से नक्सलवाद समाप्त कर दिया गया है। वह छत्तीसगढ़ में बचे-खुचे नक्सलियों को चेतावनी देते हैं कि वे आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा उन्हें समाप्त कर दिया जाएगा। केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार लाए जाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि कांकेर के मतदाता फिर से मोदी सरकार लाते हैं तो छत्तीसगढ़ में दो साल में नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा। इससे पहले उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा के चार महीनों के कार्यकाल में 90 से ज्यादा नक्सली समाप्त किए गए हैं।

123 गिरफ्तार किए गए हैं और ढाई सौ से ज्यादा ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने आदिवासी समाज से यह अपील की कि जब तक नक्सलवाद है तब तक सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, विकास की राह आसान नहीं है। इसलिए समाज बचे खुचे नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने की बात भी कहे। कांकेर प्रत्याशी भोजराज नाग के समर्थन में आयोजित जनसभा में शाह ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार के समय नक्सलियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कांग्रेस पर साधा निशाना

शाह ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ को मनमोहन सिंह की केंद्र सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल में 77 हजार करोड़ रुपये दिए गए थे वहीं मोदी के दस वर्ष के कार्यकाल में चार लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े ही छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर भाजपा की नीतियां बताने के लिए पर्याप्त हैं। शाह ने कहा कि राहुल यह बताएं कि उनके परिवार की चार पीढ़ी ने देश में शासन किया। उस समय छत्तीसगढ़ के लोगों को क्या दिया गया। भाजपा ने राज्य गठन किया। तमाम विकास योजनाएं संचालित कीं। घर दिए स्वास्थ्य की व्यवस्था की।

 

advt-april2025-001
holi-advt01
advt02-march2025
advt-march2025
Share This: