CONGRESS VICTORY CG : अंबिकापुर, उदयपुर और मैनपाट जनपद पंचायत चुनाव, कांग्रेस ने मारी बाजी, उदयपुर में मारपीट

CONGRESS VICTORY CG : Ambikapur, Udaipur and Mainpat district panchayat elections, Congress wins, fighting in Udaipur
अंबिकापुर। CONGRESS VICTORY CG शनिवार को सरगुजा जिले के अंबिकापुर, उदयपुर और मैनपाट जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुए। इनमें अंबिकापुर और उदयपुर जनपद में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए, जबकि मैनपाट में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा रहा।
उदयपुर में चुनाव के दौरान हंगामा और मारपीट
CONGRESS VICTORY CG उदयपुर जनपद पंचायत में चुनाव के दौरान कांग्रेस, भाजपा और गोंडवाना पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हुई। कांग्रेस के जनपद सदस्यों के पहुंचते ही भाजपा और गोंडवाना के कार्यकर्ताओं ने वाद-विवाद शुरू कर दिया, जो बाद में गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गया।
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और जनपद सदस्यों को सभा कक्ष तक पहुंचाया गया।
कांग्रेस समर्थित का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने
उदयपुर में मतदान के बाद कांग्रेस समर्थित ओमप्रकाश सिंह अध्यक्ष और सिद्धार्थ सिंह देव उपाध्यक्ष चुने गए। कांग्रेस के पक्ष में 8 वोट पड़े, जबकि भाजपा के पक्ष में 5 वोट मिले।
अंबिकापुर में भी कांग्रेस का परचम
CONGRESS VICTORY CG अंबिकापुर जनपद पंचायत में अध्यक्ष विक्रम सोनपाकर और उपाध्यक्ष सतीश यादव निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को 13 और उपाध्यक्ष पद पर 16 वोट मिले।
मैनपाट में भाजपा का कब्जा
मैनपाट जनपद पंचायत में भाजपा समर्थित संतोषी पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी भाजपा समर्थित निर्वाचित हुए, जिससे यहां भाजपा ने अपनी स्थिति मजबूत की।