Trending Nowशहर एवं राज्य

ADR REPORT : महिला सांसद-विधायकों में 28% पर आपराधिक केस, 17 अरबपति और 71% ग्रेजुएट, ADR रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा

ADR REPORT : 28% of women MPs and MLAs have criminal cases against them, 17 are billionaires and 71% are graduates, shocking revelation of ADR report

नई दिल्ली। ADR REPORT  देश में महिला सशक्तिकरण की बात के बीच एक चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। चुनाव सुधारों पर काम करने वाले एनजीओ एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देश की कुल 512 महिला सांसदों और विधायकों में से 143 यानी 28% पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से 78 महिला नेताओं पर हत्या, अपहरण जैसे गंभीर अपराधों में एफआईआर दर्ज है।

पार्टीवार आपराधिक रिकॉर्ड –

ADR REPORT  रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा महिला जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी (BJP) से हैं – कुल 217। इनमें से 23% पर आपराधिक और 11% पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कांग्रेस की 83 महिला नेताओं में से 34% पर केस हैं, जिनमें से 20% गंभीर हैं।

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) की 20 महिला नेताओं में से 65% पर केस और 45% पर गंभीर धाराएं हैं।

आप (AAP) की 13 महिला प्रतिनिधियों में 69% आपराधिक मामलों और 31% गंभीर आरोपों का सामना कर रही हैं।

अरबपति महिला नेता और औसत संपत्ति –

ADR की रिपोर्ट बताती है कि 17 महिला सांसद-विधायकों ने अपने पास 100 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित की है। इनमें लोकसभा की 6, राज्यसभा की 3 और विधानसभा की 8 महिलाएं शामिल हैं। सभी महिला नेताओं की कुल संपत्ति 10,417 करोड़ रुपए है। औसतन हर महिला प्रतिनिधि के पास 20.34 करोड़ की संपत्ति है।

शिक्षा और उम्र का प्रोफाइल –

ADR REPORT  देश की महिला जनप्रतिनिधियों में 71% ग्रेजुएट या उससे ऊपर की शिक्षा प्राप्त कर चुकी हैं, वहीं 24% ने 5वीं से 12वीं तक पढ़ाई की है। इनमें से 64% की उम्र 41 से 60 साल, 22% की 25 से 40 साल और 14% की उम्र 61 से 80 साल के बीच है।

भाजपा को सबसे ज्यादा चंदा, खर्च का आंकड़ा भी बड़ा –

ADR की एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, 2023-24 में बीजेपी को 4340.47 करोड़ रुपये का चंदा मिला, जो सभी दलों में सबसे अधिक है। इसमें से उसने 50.96% यानी 2211.69 करोड़ रुपए खर्च किए। कांग्रेस को 1225.12 करोड़ और आम आदमी पार्टी को 22.68 करोड़ का चंदा मिला, लेकिन आप ने उससे ज्यादा 34.09 करोड़ रुपए खर्च किए।

ADR की रिपोर्ट भारत की राजनीति में महिला प्रतिनिधित्व के सकारात्मक पक्ष के साथ-साथ उसकी चुनौतियों और विडंबनाओं को उजागर करती है। एक ओर महिलाएं उच्च शिक्षित और धनवान हैं, वहीं दूसरी ओर उन पर गंभीर आपराधिक आरोप भी हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।

 

 

advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: