नगर निगम की कार्रवाई: मास्क नहीं पहनने वाले 949 लोगों से वसूला गया 74220 रू. जुर्माना, मास्क लगाने दी गई समझाईश

रायपुर: रायपुर जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री प्रभात मलिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जोनों में शहर के प्रमुख चैक – चैराहों में महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की सहायता से कोविड 19 प्रोटोकाॅल नियमों का जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु परिपालन जनजागरण एवं समझाईश से करवाने मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना की कार्यवाही उन्हें समझाईश देने सहित निरन्तरता से जारी है।
नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही ने बताया कि आज रायपुर जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोनों के स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जोन कमिश्नरों के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में कोविड 19 प्रोटोकाॅल नियमों के रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से स्वास्थ्य जागरूकता के लिए पूर्ण व्यवहारिक पालन करवाने मास्क नहीं पहनने वालों को समझाईश देने सहित उन पर जुर्माना भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया जा रहा है। आज विभिन्न जोनों में 949 लोगों पर मास्क नहीं पहनने पर समझाईश देते हुए 74220 रू. का जुर्माना नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की जोन टीमों ने जोन कमिश्नरों के नेतृत्व में महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की सहायता से किया है।
निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जोन 1 की टीम ने गुढियारी, भनपुरी, गोगांव मार्ग चैक सहित मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 105 लोगों 9030 रू. जुर्माना किया। इसी तरह जोन 2 की टीम ने रेल्वे स्टेशन चैक सहित विभिन्न मुख्य चैक – चैराहों में मास्क नहीं पहनकर बाहर निकले 67 लोगों पर 5950 रू. जुर्माना किया। जोन 3 ने शंकरनगर चैक सहित मुख्य मार्ग शंकर नगर एवं अन्य मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 98 लोगो पर 6250 रू. जुर्माना किया। जोन 4 ने विभिन्न मुख्य चैक – चैराहों में 143 लोगों पर 14900 रूपये का जुर्माना किया। जोन 5 ने लाखे नगर रायपुरा चैक सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहने मिले 181 लोगों पर 14250 रू. का जुर्माना किया।
जोन 6 ने विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क बिना पहने मिले 62 लोगों पर 5040 रूपये जुर्माना किया। जोन 7 ने तेलघानी नाका चैक एवं सरस्वती नगर पुलिस थाना के सामने जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहने मिले 50 लोगों पर 2850 रू. का जुर्माना किया। जोन 8 ने टाटीबंध मुख्य मार्ग जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 115 लोगों पर 6200 रू. का जुर्माना किया। जोन 9 ने विभिन्न मुख्य चैक – चैराहों पर बिना मास्क पहने मिले 54 लोगों पर 3550 रूपये जुर्माना किया. इसी तरह जोन 10 ने विभिन्न मुख्य मार्गो में बिना मास्क पहने मिले 74 लोगों पर 6200 रूपये जुर्माना वसूला। आज कुल 949 लोग बिना मास्क पहने मिले, उन पर कुल 74220 रूपये जुर्माना किया गया। बिना मास्क पहने मिले लोगो पर लोकस्वास्थ्य जनजागरण अभियान के रूप में समझाईश देने सहित जुर्माना की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।