ACCIDENT BREAKING : 9 की मौत, 5 की हालत गंभीर, ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ACCIDENT BREAKING: 9 dead, 5 in critical condition, truck hits auto hard

डेस्क। बिहार के लखीसराय जिले में भयानक सड़क हादसा हो गया. जहाँ देर रात ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य पांच गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा रामगढ़चौक थाना इलाके में हुआ है.

जानकारी के मुताबिक़, मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे यह हादसा हुआ है. यात्रियों को लेकर एक ऑटो सिकंदरा से लखीसराय की ओर जा रहा थ. ऑटो में करीब 13 से 14 लोग सवार थे. इसी दौआर्ण रामगढ़ चौक ओपी क्षेत्र के बिहरौर गांव के पास एक ट्रैक ने ऑटो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए. वहीँ इस घटना में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि ऑटो ड्राइवर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. और अन्य पांच घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया. घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है.बताया जा रहा है सभी मृतक मुंगेर जिले के रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related