ACB-EOW RAID: ACB-EOW की छापेमारी कार्रवाई पर CM साय का बयान, कहा – सरकार भ्रष्टाचार पर सख्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ACB-EOW RAID: रायपुर। संडे को छत्तीसगढ़ में ACB-EOW ने सुबह-सुबह धावा बोला। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, कोंडागांव समेत कई जिलों में एक साथ छापे मारे गए। ये सारा मामला शराब और DMF में गड़बड़ी से जुड़ा है। करीब 18 ठिकानों पर रेड पड़ी है और अफसर सारे कागजात छानबीन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर एकदम सख्त है। जो भी शिकायत आ रही है, उस पर जांच हो रही है और दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि इन दोनों मामलों की जांच काफी टाइम से चल रही थी। जो भी कार्रवाई हो रही है, वो जांच रिपोर्ट और सबूतों के हिसाब से हो रही है। जांच एजेंसी अपना काम कर रही है।

कहां-कहां छापे पड़े?

  • रायपुर: रामा ग्रीन कॉलोनी में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास का घर, अमलीडीह के ला विस्टा कॉलोनी में कारोबारी हरपाल अरोरा का ठिकाना
  • दुर्ग: रिटायर्ड आबकारी अफसर निरंजन दास के बेटे डॉ. अभिषेक दास का घर
  • बिलासपुर: शराब घोटाले में शामिल अनिल टुटेजा के रिश्तेदार अशोक टुटेजा का घर
  • कोंडागांव: 2019-20 में DMF सप्लाई में शामिल रहे कोणार्क जैन का घ
  • जगदलपुर: निरंजन दास के भाई चितरंजन दास का घर
  • अंबिकापुर: पर्राडांड में डॉ. तनवीर अहमद का घर और सत्तीपारा में अमित अग्रवाल का घरबलरामपुर: कारोबारी मनोज अग्रवाल का घर

ACB-EOW की इस बड़ी कार्रवाई से पूरे प्रदेश में खलबली मची  हुई है। आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related