Trending Nowशहर एवं राज्य

भाजपा के गढ़ भाटापारा में कांग्रेस ने बनाए सबसे ज्यादा सदस्य, डिजिटल मेंबरशिप में कांग्रेस ने बनाए प्रदेश में 12,20804 सदस्य

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने डिजिटल मेंबरशिप अभियान के तहत् सबसे ज्यादा सदस्य भाजपा के गढ़ भाटापारा में बनाया गया है, यहां पर कांग्रेस ने 45 हजार से भी अधिक सदस्य बनाया है।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री व प्रदेश प्रभारी (AICC) डिजिटल मेंबरशिप प्रोग्राम अमरजीत चावला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन तथा कांग्रेस परिवार के सभी साथियों के सहयोग आशीर्वाद से , बारह लाख बीस हजार आठ सौ चार डिजिटल सदस्यों के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने सदस्यता अभियान में एक नया इतिहास रच दिया । उन्होंने बताया कि भाजपा की तीन विधान सभा सीट भाटापारा, जांजगीर-चांपा, और मस्तूरी में सदस्यता अभियान को जबर्दस्त सफलता मिली हैं।

टॉप 10 विधानसभा जिन्होंने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया

1 भाटापारा 45877
2 अंबिकापुर 45818
3 महासमुंद 37911
4 कोंडागांव 36314
5 पाटन 34974
6 जांजगीर चांपा 34022
7 सारंगगढ़ 33725
8 कोरबा 32950
9 आरंग 32738
10 मस्तूरी 32622

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के विधान सभा में बने 36314 सदस्य

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के कोंडागांव विधान सभा में 36314 सदस्य बनाए गए श्रीं मरकाम का विधान सभा क्षेत्र टॉप टेन की सूची में चौथे पैदान पर हैं। बस्तर लोकसभा में कोंडागांव विधान सभा सीट सदस्यता अभियान में शिखर पर हैं।

Share This: