छत्तीसगढ़ में भी जलवा दिखाने की तैयारी, 15 अप्रैल के बाद लाव लश्कर के साथ जुटेगी पार्टी, 18 अप्रैल को होगा वेलकम रैली, इसके बाद पढ़िए पूरी खबर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायगढ़ मुनादी।। छत्तीसगढ़ में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गयी है। लगभग सभी दलों ने धीरे-धीरे चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले ही जनता कांग्रेस के नेता ने लोगों से एक बहुविकल्पी प्रश्न भी सोशल मीडिया के माध्यम से रखा था जिसमें चुनाव की संभावित रणनीति के बारे में सलाह मांगी गई थी। लेकिन पंजाब चुनाव के बाद आत्मविश्वास से लबरेज आम आदमी पार्टी भी छत्तीसगढ़ में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती और जल्द ही प्रदेश में इस पार्टी के कैडर दिखने शुरू हो जाएंगे।2018 में भी आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह सफल नहीं हुई थी। इसकी सबसे बड़ी वजह प्रदेश में कार्यकर्ताओं की कमी माना गया था। इसमें एक कारण यह भी था कि जब तक आम आदमी पार्टी प्रदेश में संगठन खड़ा करती तब तक चुनाव आ गए और उसे संगठन खड़ा करने का मौका भी नहीं मिल पाया। इसके अलावा प्रदेश में कोई बड़ा चेहरा इनके साथ नहीं दिखा। लेकिन अब परिस्थितियां बदल गयी है। चुनाव के डेढ़ साल पहले ही पार्टी ने यहां दस्तक देना शुरू कर दिया है।पार्टी ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ के एक नेता संदीप पाठक को पंजाब के रास्ते राज्यसभा भेजा और अब उस चेहरे को सामने रखकर प्रदेश में उतरने की तैयारी कर रही है। 18 अप्रैल को बिलासपुर में संदीप पाठक के स्वागत में वेलकम रैली रखी गयी है। संदीप पाठक को पंजाब से राज्यसभा के सदस्य बनाया गया है और वे बिलासपुर के लोरमी के रहने वाले हैं। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें प्रदेश का चेहरा बनाएगी और उन्हें आगे रखकर चुनाव लड़ा जाएगा।

अभी प्रत्येक विधानसभा में 11 पदाधिकारी बनाये गए हैं इज़के अलावा जिले और ब्लॉक स्तर पर भी 11-11 लोगों की टीम खड़ी की गई है। इसके बाद सभी बूथों पर 10-10 कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे जल्द लक्षित कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछली बार लोगों ने हमे सिर्फ आशीर्वाद दिया क्योंकि उन्हें भाजपा को हराना था और उसका विकल्प सिर्फ कांग्रेस थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।

 

पार्टी की नजर सभी पार्टियों के असंतुष्टों पर भी है। सिर्फ तीन C को चेक किया जाएगा बाकी पार्टी का दरवाजा सबके लिए खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि कई पार्टियों के नेता संपर्क कर रहे हैं। जनता कांग्रेस के संभावित गठजोड़ पर उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी अपने दम पर ही प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।बहरहाल पार्टी पंजाब विधानसभा में मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज है और छत्तीसगढ़ में उसे पोलिटिकल वैक्यूम दिखाई दे रहा है। ऐसे में पार्टी संदीप पाठक को राज्यसभा में भेजकर भी यह संदेश देने की कोशिश की है कि उसकी निगाह इस प्रदेश पर है। पार्टी का यह मानना है कि विपक्ष के रूप में भाजपा यहां लगभग मृतप्राय है ऐसे में आम आदमी पार्टी में जान आ सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related