Trending Nowशहर एवं राज्य

ड्यूटी पर लापरवाही बरतना दो आरक्षकों को पड़ा भारी, हुए बर्खास्त

दुर्ग। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले दो कॉन्स्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया है। इस बाबत दुर्ग पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। दुर्ग पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति इस प्रकार है…

नवआरक्षक 633 देवव्रत सिंह, आरक्षक(जी.डी.) के पद पर 15.01.2013 को भर्ती हुआ था। नवआरक्षक के द्वारा कर्तव्य प्रति लापरवाही बरतने एवं लगातार अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने पर उसे छोटी एवं बड़ी सजा के माध्यम से दण्डित कर सुधार का समुचित एवं पर्याप्त अवसर प्रदाय किया गया था, किन्तु नवआरक्षक के द्वारा अपने कार्य एवं आचरण में किसी प्रकार का कोई सुधार प्रदर्षित नही किए जाने से नवआरक्षक 633 देवव्रत सिंह 30.3.2022 से ” सेवा से पृथक” किया गया।

नवआरक्षक 77 विक्रम सिंह, आरक्षक(जी.डी.) के पद पर दिनंाक 01.02.2011 को भर्ती हुआ था। नवआरक्षक के द्वारा कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने एवं लगातार अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने पर उसे छोटी एवं बड़ी सजा के माध्यम से दण्डित कर अपने कार्य एवं आचरण में सुधार का समुचित एवं पर्याप्त अवसर प्रदाय किया गया था, किन्तु नवआरक्षक के द्वारा अपने कार्य एवं आचरण में किसी प्रकार का कोई सुधार प्रदर्षित नही किए जाने से नवआरक्षक 77 विक्रम सिंह को 30.03.2022 से ”सेवा से पृथक” किया गया।

advt03-march2025
advt02-march2025
advt-march2025
birthday
Share This: