Trending Nowशहर एवं राज्य

छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल : 72 घंटे के लिए यलो अलर्ट, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

NDIbtimb VUtuxtu........Ntb ntu;u ne btimb lu fUhJx c=˜t nÖfUe ctrhN fuU mt: ;us nJt a˜e ;u˜ectk"t ;t˜tc

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को शहर में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। इससे कई इलाकों में पोस्टर, बैनर फट गए। इसके साथ बिलासपुर, राजनांदगांव आदि इलाकों में बूंदाबांदी के साथ बारिश भी हुई। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिवस के भीतर ओलावृष्टि यानी ओले पड़ सकते हैं। इसके तहत प्रदेश में अगले 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

खासकर प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, पेंड्रा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर व महासमुंद और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसके लिए आवश्यक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। वहीं बदले मौसम के बीच अस्‍पतालों में मरीजों की संख्‍या बढ़ गई है। कई लोग सर्दी, खांसी, बुखार आदि से ग्रसित नजर आए।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: