Trending Nowशहर एवं राज्य

नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर सिंहदेव ने कहा-हाईकमान के पास फैसला सुरक्षित है…

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर साफ तौर पर कहा कि हाईकमान के पास फैसला सुरक्षित है। इस पर फैसला कब तक होगा, यह हाईकमान के दायरे की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उतनी खींचतान नहीं है, जिसकी संभावना जताई जा रही है।

सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि ढाई-ढाई साल के कार्यकाल की चर्चा मीडिया में होते रही है। अब तो तीन-चार महीने ज्यादा भी हो गए हैं। हम लोगों ने राहुलजी के साथ मुलाकात की थी। इसके बाद 27 तारीख को भूपेश भाई की राहुलजी से मिले थे। अब हाईकमान को निर्णय लेना है।

उन्होंने कहा कि हाईकमान के समक्ष फैसला सुरक्षित है। एक सवाल के जवाब में सिंहदेव ने कहा कि जज साहब ऑर्डर लिखते हैं, तो सबको पता चल जाता है। अभी तक कुछ नहीं हुआ है। इसका मतलब फैसला सुरक्षित है। इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।

Share This: