नारायणपुर में 6.98 करोड़ की गौरव पथ परियोजना को मिली मंजूरी, केदार कश्यप बोले — विकास और सुंदरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

Date:

नारायणपुर – नारायणपुर नगर के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए शासन ने 6 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से पंकज वैरायटी चौक से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक आधुनिक सड़क गौरव पथ निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है।यह गौरव पथ परियोजना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, तथा छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप के प्रयासों से संभव हो पाई है।

केदार कश्यप बोले — विकास और सुंदरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा यह गौरव पथ नारायणपुर नगर की नई पहचान बनेगा। यह केवल सड़क नहीं, बल्कि शहर के विकास, यातायात व्यवस्था और सौंदर्यीकरण का प्रतीक होगा। हमारी सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना है, और यह परियोजना उसी

जनकल्याणकारी सोच का प्रत्यक्ष उदाहरण है।श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बस्तर अंचल के हर नगर को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त किया जाए, ताकि स्थानीय जनता को बेहतर जीवन स्तर मिले।

गौरव पथ बनेगा शहर का आकर्षण केंद्र

नारायणपुर नगर के प्रमुख मार्ग पंकज वैरायटी चौक से लेकर एसपी कार्यालय तक बनने वाले इस गौरव पथ में आधुनिक सड़क, डिवाइडर, दोनों ओर नाले, पैदल पथवे और आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएँ शामिल होंगी।

यह मार्ग शहर के व्यावसायिक, प्रशासनिक और आवासीय इलाकों को जोड़ते हुए मुख्य लाइफ़लाइन रोड के रूप में विकसित होगा।

नगर पालिका परिषद के अनुसार गौरव पथ निर्माण के बाद यातायात सुगम होगा, जल निकासी की समस्या दूर होगी और शहर का स्वरूप निखरकर उभरेगा।

नगर पालिका परिषद ने जताया आभार

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा और पार्षदगणों ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और मंत्री केदार कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि यह निर्णय नारायणपुर नगर के लोगों के लिए गर्व और खुशी का विषय है।

नागरिकों में उत्साह, व्यापारियों ने किया स्वागत

नारायणपुर के नागरिकों और व्यापारियों ने कहा कि यह गौरव पथ नगर की पहचान और सुविधाओं को नई दिशा देगा। शहर में साफ-सुथरा, रोशन और आधुनिक वातावरण बनेगा।

युवा वर्ग ने भी इसे नए नारायणपुर की शुरुआत बताते हुए मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व की सराहना की।

 

—-///—-

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

भाटापारा में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 3 स्थानों से 1044.40 क्विंटल धान जप्त

भाटापारा— समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान उपार्जन...

अंतिम संस्कार पर बवाल: धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद, प्रशासन ने थामा मोर्चा

बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के परसदा गांव में आज...

Sai Cabinet Meeting: 10 दिसंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई अहम् फैसलों पर लग सकती है मुहर

Sai Cabinet Meeting: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट...