CG ALUMINIUM FACTORY FIRE : एल्युमिनियम फैक्ट्री में भीषण आग ….

Date:

CG ALUMINIUM FACTORY FIRE : Massive fire in aluminium factory….

दुर्ग। जिले के पाटन क्षेत्र के ग्राम पुनेइडीह में स्थित अनुभव एल्युमिनियम वर्क प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 3 बजे की है। आग फैक्ट्री के अंदर मौजूद मशीनरी और एल्युमिनियम पाउडर में तेजी से फैल गई, जिससे हालात गंभीर हो सकते थे।

सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग फैक्ट्री के अन्य हिस्सों और आसपास की बस्तियों तक नहीं पहुंच पाई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

फैक्ट्री में लगी आग से मशीनरी और सामग्री को नुकसान हुआ है, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर इसे अज्ञात कारणों से लगी आग माना जा रहा है।

पाटन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि दिवाली के बाद जिले में आग लगने की यह तीसरी घटना है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

भाटापारा में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 3 स्थानों से 1044.40 क्विंटल धान जप्त

भाटापारा— समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान उपार्जन...

अंतिम संस्कार पर बवाल: धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद, प्रशासन ने थामा मोर्चा

बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के परसदा गांव में आज...

Sai Cabinet Meeting: 10 दिसंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई अहम् फैसलों पर लग सकती है मुहर

Sai Cabinet Meeting: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट...